कैलाश मानसरोवर यात्रा में अब नहीं करना होगा मुसीबतों का सामना
कैलाश मानसरोवर यात्रा में अब नहीं करना होगा मुसीबतों का सामना
Share:

नई दिल्ली : कैलास मानसरोवर यात्रा आज से शुरू कर दी गई है। विदेश मंत्रालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहला दल 12 जून को काठगोदाम (नैनीताल) पहुंचेगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा में इस बार यात्रियों के 18 दल जाएंगे, हर दल में श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या 60 होगी। एक दल की यात्रा अवधि 25 दिन रखी गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम को प्रति श्रद्धालु भारतीय क्षेत्र में लगभग 35 हजार वहीं चीनी क्षेत्र में 901 अमेरिकी डॉलर का खर्च उठाना होगा। ये यात्रा करीब सवा दो महीने तक चलेगी। इस यात्रा का अंतिम 18वां दल 15 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगा।

ज्ञात हो कि चीन ने मोदी सरकार के आग्रह पर वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक और मार्ग खोलने को तैयार हो गया है। अब श्रद्धालु सिक्किम होकर नाथुला दर्रे के जरिए भी तिब्बत स्थित मानसरोवर झील तक जा सकेंगे। अब तक उत्तराखंड और नेपाल के रास्ते ये यात्रा की जाती थी जो बहुत मुश्किल होती थी। इसमें यात्रियों को दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था। 19,500 फीट की ऊंचाई पर यात्रियों को ट्रैकिंग करना पड़ी थी। नया रास्ता बेहद सुगम होगा। यात्रियों को ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा। बुजुर्ग यात्रियों को अधिक सुविधा होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -