1 फरवरी से 15 मार्च तक कैलाश मानसरोवर यात्रा का होगा रजिस्ट्रेशन
1 फरवरी से 15 मार्च तक कैलाश मानसरोवर यात्रा का होगा रजिस्ट्रेशन
Share:

नई दिल्ली : 1 फरवरी से कैलास मानसरोवर यात्रा का रजिस्ट्रेशन विदेश मंत्रालय ने शुरू करा दिया हैं। यह यात्रा 12 जून से शुरू होकर 8 सितंबर को समाप्त होगी। इस यात्रा की रजिस्ट्रेशन कराने की आखरी तारिख 15 मार्च, 2017 तक है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा का आवेदन करने वाले की आयु 18 से कम और 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है।

यह यात्रा को दो रास्तों से तय किया जा सकता हैं पहला मार्ग उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होते हुए जा सकते हैं इसमें ट्रेकिंग भी शामिल है। इस यात्रा का खर्च प्रति व्यक्ति के हिसाब से एक लाख, 60 हज़ार रुपये है। इस रास्ते से यात्रा के लिए 18 टोलियां जाएंगे और हर टोली में 60 तीर्थयात्री शामिल होंगे। इस रास्ते से यात्रा की समय अवधि 24 दिनों की होगी और हर टोली को तीन दिन दिल्ली में तैयारी करनी होगी। दिल्ली सरकार इन यात्रियों के लिए विशेष तौर पर खाने पीने और रहने की सुविधाओं का निःशुल्क प्रबंध कराती है।

इस मानसरोवर यात्रा में जाने का दूसरा रास्ता सिक्किम के नाथु ला दर्रे से होकर जाता है। यह विशेष वरिष्ठ नागरिकों के अच्छा है क्योंकि इसमें ट्रेकिंग नहीं करनी पड़ती है। इस रास्ते से यात्रा सिर्फ वाहन से होती है। कैलाश मानसरोवर जाने पर प्रत्येक यात्री को 2 लाख रुपये खर्च होता हैं और यात्रा करने में 21 दिन लगते हैं। कैलाश मानसरोवर को धार्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक महत्वों के वजह से जानी जाती है। भगवान शिव के निवास की कारण हिन्दुओं के लिए महत्वपूर्ण तो है ही परन्तु जैन और बौद्ध धर्म के लोग भी इस धार्मिक स्थल के महत्व को मानते है।

दंतेवाड़ा में ढोलकल पहाड़ी पर गणेशजी की खंडित प्रतिमा को मिला मूल स्वरूप

धन लाभ के लिए करे आवले की पूजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -