कभी आत्महत्या करना चाहते थे कैलाश खेर, ऋषिकेश जाकर हो गए सूफियाना
कभी आत्महत्या करना चाहते थे कैलाश खेर, ऋषिकेश जाकर हो गए सूफियाना
Share:

अपनी आवाज के लिए मशहूर कैलाश खेर का आज जन्मदिन है। कैलाश खेर की किस्मत का सितारा उस समय चमका जब उन्होंने फिल्म वैसा भी होता है में 'अल्ला के बंदे हम' गाने में अपनी आवाज दी। इस गाने को लोगों ने बहुत प्यार दिया और देखते ही देखते यह गाना सुपरहिट हो गया। यह गाना कैलाश के हिट गानों में से एक है। आप सभी को बता दें कि कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश में हुआ था और वह एक भारतीय पॉप-रॉक गायक है। अब तक कैलाश खेर ने 18 भाषाओं में गाने गाये है और 300 से अधिक गीत उन्होंने बॉलीवुड में गाये हैं। कैलाश खेर को संगीत विरासत में मिला है।

जी दरअसल उनके पिता पंडित मेहर सिंह खेर पुजारी थे और अक्सर घरों में होने वाले कार्यक्रमों में परंपरागत लोकगीत गाया करते थे। उन्ही से कैलाश ने बचपन में संगीत की शिक्षा ली। उसके बाद कैलाश खेर ने गाना शुरू किया और छा गए। कहा जाता है जब कैलाश खेर 13 साल के थे तभी वो संगीत की बेहतर शिक्षा लेने के लिए घरवालों से लड़कर दिल्ली आ गए थे। यहां उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी लेकिन पैसो का संकट था जिसके लिए उन्होंने विदेशी लोगों को संगीत सिखाने का काम शुरू किया। इससे उन्हें करीब डेढ सौ रुपये मिल जाते थे और इन पैसों से वह खुद शिक्षा लेते थे। जब कैलाश खेर दिल्ली में रहते थे तब उन्होंने अपने दोस्त के साथ एक्सपोर्ट का बिजनेस शुरू किया लेकिन इसमें उन्हें इतना बड़ा घाटा हुआ, कि वह अपनी सारी जमा पूंजी गंवा बैठे।

कहा जाता है उस समय कैलाश खेर बुरी तरह टूट गए और वह इतने डिप्रेशन में चले गए कि सुसाइड करने तक के बारे में सोच डाला। हालाँकि कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बाद में कैलाश पैसे कमाने के लिए सिंगापुर और थाइलैंड चले गए। यहां से छह महीने बाद लौटे तो साधु संतों की संगत में पड़कर ऋषिकेश चले गए और कुछ समय तक यहाँ रहे। कहा जाता है कैलाश खेर के गायन में सूफियाना अंदाज इसी के चलते आया। कैलाश खुद कहते हैं उनके संगीत में गंगा के तट ऋषिकेश का बहुत बड़ा योगदान है। मुंबई में भी कैलाश ने काफी गरीबी में दिन गुजारे। वह चॉल में रहते थे। अब कैलाश मशहूर हैं। उन्होंने मुंबई बेस्ड शीतल से शादी की और उनका एक बेटा है, जिसका नाम कबीर है।

सोनू सूद ने पूरा किया अपना वादा, इस शहर में लगवाया पहला ऑक्सीजन प्लांट

इस राज्य में कल से लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन

आज आ सकती है JEE Main 2021 और NEET 2021 की एग्जाम डेट, शिक्षा मंत्री के सामने पेश होगा प्रस्ताव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -