आपकी किस्मत बदल देंगे कच्चे सूत के ये उपाय
आपकी किस्मत बदल देंगे कच्चे सूत के ये उपाय
Share:

आज का युग कलयुग कहा जाता है। ऐसे में कलयुग में हर इंसान किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है। जी दरअसल कलयुग में हर इंसान जिंदगी को खुशहाल तरीके से जीने के लिए मेहनत कर रहा है और इसके लिए वह कई तरह के टोटके भी करता है। आज के समय में किसी को व्यापार से जुड़ी समस्या है तो किसी को परिवार से जुड़ी। इसके अलावा कोई संतान को लेकर दुखी है तो कोई अपना ऋण नहीं चुका पा रहा है। हालाँकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार (kacche soot upay) जीवन में आने वाली इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आप कच्चे सूत से कर सकते हैं। यह एक बहुत ही पवित्र धागा माना गया है। जी हाँ और आज हम जो उपाय बताने जा रहे हैं वह कच्चे सूत के वो उपाय हैं जो आपके जीवन की समस्याओं को हल कर देंगे। आइए जानते हैं।

* अगर आपके काम में रुकावट आ रही है, तो बुधवार के दिन गणपति की वंदना करें फिर एक कच्चा सूत लेकर उसमें सात गांठ लगा लें। उसके बाद इसे गणपति के चरणों में अर्पित करें। इसी के साथ ही अपने काम मनोकामना को दोहरा दें। अब उसके बाद अगले दिन इस कच्चे सूत को अपने पर्स में रख लें। अंत में गणपति जी के सामने अपनी मनोकामना या प्रार्थना कहें क्योंकि इससे गणपति जी की कृपा से बिगड़े काम बनने लगते हैं।

* जिन लोगों को बहुत कोशिश करने के बाद भी बिजनेस में मनचाहा फल नहीं मिल पा रहा है। उन्हें कच्चे सूत को केसरी रंग में रंगकर अपने कार्यस्थल पर रख देना चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्द ही शुभ परिणाम मिलने लगेंगे। केवल यही नहीं बल्कि इसके साथ ही इस उपाय को करने से कमाई के नए स्रोत भी खुलेंगे।

* ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर शनि देव के एकाक्षरी मंत्र का जप करते हुए 7 बार कच्चा सूत लपेट देना चाहिए। हालाँकि इस दौरान एकाक्षरी मंत्र - 'ऊँ शं शनैश्चाराय नमः का जप करते रहें।' ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में शनि ग्रह को मजबूती मिलती है और शनि की साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव भी कम किया (sade sati remedies) जा सकता है।

शनिवार: हर पल रक्षा करती है शनि देव की स्तुति, आज से शुरू कर दे पढ़ना

गलती से भी इस तरह ना लगाए शमी का पौधा वरना बढ़ेगी समस्याएं

घर में हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का करें पालन वरना होगी मुसीबत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -