रजनी के लिए किसी ने बेचा घर तो कोई घुटनों के बल चढ़ा मंदिर की सीढ़ियां
रजनी के लिए किसी ने बेचा घर तो कोई घुटनों के बल चढ़ा मंदिर की सीढ़ियां
Share:

अभिनेता रजनीकांत की लोकप्रियता का अंदाजा तो इसी बात से चल जाता है कि उनकी नई मूवी कबाली के रिलीज पर तमिल नाडु में दो दिनों की छुट्टी घोषित कर दी गई। शुक्रवार को कबाली को दुनियाभर के 4000 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज किया गया। चेन्नई के काशी थिएटर में फर्स्ट शो सुबह 4 बजे का रखा गया था। कई दिनों पहले से टिकट बुकिंग शुरु थी, इसके बाद भी आधी रात तक लोग टिकट के लिए लाइन में खड़े रहे। रात के 12 बजे से ही थिएटर के आस-पास इलाकों में जाम की खबरें आने लगी, लेकिन फिर भी टिकट न मिलने पर चेन्नई के अल्बर्ट सिनेमा हॉल में टिकट के लिए खड़े 1000 फैन्स ने सुबह 4 बजे जबरन हॉल में घुसने की कोशिश की।

उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा, जिसमें 17 लोग घायल हैं। तथा रजनीकांत की दीवानगी लोगो के सिर चढ़कर बोल रही है. उन्ही में से एक है रजनीकांत का एक फेन गोपी, गैस सिलेंडर डिलवरी मैन गोपी जब 9 साल के थे, तब से रजनी के फैन हैं। मूवी के क्रेज के चलते तीसरी क्लास से ज्यादा पढ़ नहीं सके। उनके पिता ने रजनी की मूवी के जूनून को देखते हुए घर से निकाल दिया था। रजनी की पहली मूवी नानया वाल्यम देखी थी। गोपी का कहना है कि वो रजनी की हर मूवी रिलीज पर अपने शहर के हजार गरीब लोगों को लाकर चेन्नई में मूवी दिखाता था। इस बार भी कबाली के लिए उसने ऐसा ही किया। वो इसे अपने भगवान रजनी का आशीर्वाद बताता है। 1000 लोगों को कई साल से मूवी दिखाने के चलते उस पर 1.5 लाख रुपए का कर्ज भी हो गया था।

ब्याज समेत ये रकम 2.5 लाख हो गई थी। इसे चुकाने के लिए पहले उसने अपनी पत्नी के गहने और बाद में घर बेच दिया। आज वो किराए पर रहता है। गोपी की पत्नी पति के इस जुनून में उसका साथ देती है। और कहना है कि जरूरत पड़ी तो बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी बेच दूंगी। चेन्नई में एक शॉप के ओनर एन. रवि और एन. मुरगन, दोनों भाई हैं। कबाली मूवी रिलीज के एक दिन पहले दोनों ने घुटनों के बल 1500 सीढ़ियां चढ़कर लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर जाकर मूवी के हिट होने की दुआ की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -