कलाबाजी दिखा रहे कबड्डी प्लेयर की हुई दर्दनाक मौत, लोगों को लगा झटका
कलाबाजी दिखा रहे कबड्डी प्लेयर की हुई दर्दनाक मौत, लोगों को लगा झटका
Share:

खेल लोगों के लिए जितना मनोरंजक होता है, खिलाड़ियों के लिए उतना ही घातक भी हो सकता है। कई बार खेल में जरा सी गलती मौत की वजह बन जाती है। ऐसा ही एक कबड्डी खिलाड़ी के साथ भी हुआ है। उसकी जरा सी गलती से जान चली गई। यह घटना तमिलनाडु के थिरुवन्नमलाई जिले के अरानी शहर की है। यहां मरियम्मन मंदिर में एक महोत्सव मनाया जा रहा था। इसी के चलते यह बड़ी दुर्घटना हुई। इसी मंदिर महोत्सव में कलाबाजी के चलते गलती करना 34 वर्षीय कबड्डी प्लेयर विनोद कुमार को भारी पड़ गई।

दरअसल, यह घटना इसी महीने मतलब 8 अगस्त की ही बताई जा रही है। विनोद कुमार इस महोत्सव में कलाबाजी दिखा रहे थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि कलाबाजी के चलते विनोद कुमार सिर के बल जमीन पर गिरते हैं तथा फिर उठ नहीं पाते। लोग तत्काल उनके पास आते हैं। उन्हें उठाते हैं तथा अरानी के सरकारी चिकित्सालय ले जाया जाता है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद विनोद कुमार को वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। यहां उपचार के पश्चात् विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया। कहा गया है कि कलाबाजी के चलते विनोद कुमार की गर्दन में चोट लगी थी। विनोद कुमार अपनी कबड्डी टीम के साथ महोत्सव में पहुंचे थे। यहां टीम के साथ ही कलाबाजी दिखा रहे थे।

कहा जा रहा कि मेडिकल कॉलेज में भी विनोद को आराम नहीं मिल रहा था। इस कारण उन्हें चेन्नई के सरकारी चिकित्सालय में रेफर करने की प्रोसेस की जा रही थी, मगर सोमवार (15 अगस्त) की देर रात विनोद कुमार ने अंतिम सांस ली। कबड्डी खिलाड़ी विनोद कुमार शादीशुदा थे एवं परिवार में उनके दो बेटे भी थे। विनोद की पत्नी शिवगामी एवं उनके दो बेटों संतोष और कलैयारासन हैं। विनोद की मौत के बाद क्षेत्र में मातम छा गया। परिवार और शहरवासियों के साथ खेल जगत के लिए भी यह बेहद दुखद घटना रही है। बता दें कि हाल ही में तमिलनाडु में ही एक कबड्डी खिलाड़ी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। यह घटना 24 जुलाई की थी, जब पंरुती में एक कबड्डी टूर्नामेंट के चलते लाइव मैच में ही कबड्डी प्लेयर 22 वर्षीय विमलराज की मौत हो गई थी। 

एक बार फिर भारत में वापसी कर रहा है BGMI, जानिए कब और कैसे होगी एंट्री?

पाकिस्तान भी हुआ PM मोदी का मुरीद, तारीफ में कह डाली ये बड़ी बात

पाकिस्तानी बल्लेबाज़ का घमंड तोड़ने वाले 'वेंकटेश प्रसाद' को ये क्या हो गया ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -