कब है फ्रेंडशिप डे? जानिए इसका इतिहास
कब है फ्रेंडशिप डे? जानिए इसका इतिहास
Share:

प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस या फ्रेंडशिप डे अगस्‍त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस दिन सभी मित्रों के साथ पार्टी करते हैं तथा घूमने जाते हैं। मित्रों के बीच इस दिन की विशेष अहमियत हैं। जिस प्रकार पिता के लिए फादर्स डे तथा मां के लिए मदर्स डे समर्पित होता है उसी तरह मित्रों के लिए फ्रेंडशिप डे समर्पित होता है। इस दिन सभी अपने मित्रों को कार्ड, फूल, चॉकलेट आदि देते हैं। इस वर्ष फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा।

सबसे पहले फ्रेंडशिप डे 1958 को आयोजित किया गया था। हालांकि, इसे 1930 में जॉयस हॉल द्वारा हॉलमार्क कार्ड से पैदा किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने अंतत: 30 जुलाई को ऑफिशियल अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के तौर पर घोषित किया। भारत में, हालांकि, यह सामान्य रूप से अगस्त माह के पहले रविवार को मनाया जाता है। 1998 में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान की वॉइफ, नैन अन्नान ने यूएन में विनी द पूह को मित्रता के वैश्विक राजदूत के तौर पर घोषित किया। 

वही विश्व भर के अलग-अलग देशों में मित्रता दिवस अलग-अलग दिन मनाया जाता है। 27 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा ने 30 जुलाई को ऑफिशियल रूप से अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस घोषित किया था। हालांकि, भारत समेत कई दक्षिण एशियाई देशों में अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाया जाता है। ओहायो के ओर्बलिन में 8 अप्रैल को मित्रता दिवस मनाया जाता है।

केरल में कोरोना के 22 हज़ार नए केस, संबित पात्रा बोले- ये तुष्टिकरण का नतीजा

सावन में जरूर करें इस शिवलिंग के दर्शन, स्वयं श्री राम ने किया था निर्माण

मॉब लिंचिंग पर कड़े कानून की तैयारी, संसद में सरकार ने दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -