अगर नहीं हो रही संतान तो नए साल के पहले दिन करें गोमती चक्र का यह उपाय
अगर नहीं हो रही संतान तो नए साल के पहले दिन करें गोमती चक्र का यह उपाय
Share:

हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि एक विवाहित महिला का जीवन तभी पूर्ण होता है, जब वो मां बनती है। इस वजह से हर व्यक्ति, हर महिला अपने जीवन में संतान सुख जरूर प्राप्त करना चाहता है। हालाँकि आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र पर ही ऐसी समस्याएं होने लगी हैं जिनके कारण तमाम महिलाओं को माँ बनने के सुख से वंचित रहना पड़ता है। इस वजह से कई बार संतान प्राप्ति में देरी होती है, तो कई बार संतान प्राप्ति ही नहीं होती। अब आज हम आपको कुछ ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हे आप नए साल के पहले दिन आजमाकर देख सकते हैं। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि इसके असर से आपकी कामना पूरी हो जाए। एक बार इन्हे जरूर आजमाए।


आकड़े की जड़- अगर शादी के कई साल बीत चुके हैं और बच्चे नहीं हो पा रहे हैं तो मासिक धर्म के सातवें दिन सफेद आकड़े की जड़ लेकर शिवलिंग के ऊपर से सात बार घुमाएं। वहीं इसके बाद इसे लाल कपड़े में लपेटकर कमर पर बांध लें। कहा जाता है इससे कुछ ही समय में महिला का गर्भ ठहर जाता है।

चांदी की बांसुरी- कहते हैं अगर बार बार गर्भधारण के बाद किसी कारण से संतान खराब हो जाती है, तो गर्भ धारण के बाद चांदी की एक बांसुरी लेकर पति-पत्नी दोनों मिलकर गुरुवार के दिन राधा-कृष्ण को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से संतान पर आए विघ्न दूर होते हैं और गर्भपात का खतरा नहीं रहता है।

लाल गाय की सेवा- कहते हैं अगर महिला में कोई कमी है जिसके कारण संतान सुख नहीं मिल पा रहा है, तो लाल रंग की गाय और बछड़े की नियमित रूप से सेवा करनी चाहिए। इसी के साथ ही भूरे रंग का कुत्ता घर में पालना चाहिए। इससे कामना पूर्ण होती है।

काल सर्प योग या पितृ दोष- कहा जाता है कई बार काल सर्प योग या पितृ दोष के कारण भी संतान सुख प्राप्त नहीं होता है। अगर ऐसा है तो काल सर्प दोष दूर करने के लिए पति-पत्नी दोनों को रामेश्वरम् की यात्रा करनी चाहिए और वहां जाकर काल सर्प पूजन करवाना चाहिए। वहीं पितृ दोष होने पर पीपल का पौधा लगाकर उसकी सेवा करनी चाहिए।

गोमती चक्र- अगर महिला को बार बार गर्भपात होने की समस्या है तो शुक्रवार के दिन गोमती चक्र लाल वस्त्र में बांधकर कमर पर बांध लेना चाहिए। कहा जाता है इस उपाय को करने से गर्भपात रुक जाता है।

चावल खाने से लेकर संबंध बनाने तक, एकादशी के दिन भूल से भी ना करें यह काम

एकादशी के दिन व्रत रखने से होते हैं यह 26 फायदे

बुधवार को भूल से भी ना करें यह काम वरना होगा घातक परिणाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -