विवादित बयान देने के बाद ओंकारेश्वर पहुंचे कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही यह बात
विवादित बयान देने के बाद ओंकारेश्वर पहुंचे कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही यह बात
Share:

खंडवा: मंत्री इमरती देवी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को चर्चाओं में देखा जा रहा है। आप जानते ही होंगे उनकी विवादित टिप्पणी के बाद से प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी भी व्याप्त हो गई है। अब इसी बीच आज यानी सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बाबा भोलेनाथ के दरबार में शीश झुकाने ओंकारेश्वर पहुंचे। वहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये और उसके बाद आरती की। वहीं इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी शामिल रहे। मिली जानकारी के अनुसार यहां दर्शन करने के बाद पंडित पुजारियों ने मंदिर परिसर में अभिषेक संपन्न करवाया और इसके बाद कमलनाथ हेलीकाप्टर से पुनासा के लिए रवाना हो गए।

जी दरअसल मांधाता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह के पक्ष सभा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। अब बात करें कमलनाथ के विवादित बयान के बारे में तो उन्होंने बीते दिनों ही मंत्री इमरती देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और इसी के बाद से वह बीजेपी के निशाने पर आ गए थे। वहीं उनकी इस टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ प्रदेशभर में भाजपा के आला नेता व कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने विरोध स्वरूप मौन धारण किया हुआ है, और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इंदौर में कमलनाथ के खिलाफ धरना दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यानी सोमवार को गांधी प्रतिमा पर धरना दिया और इस दौरान उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस नेताओं ने महिला ही नहीं, अनुसूचित जाति का अपमान किया है। इस बयान से कांग्रेस की कथनी और करनी नजर आ रही है।'

कनाडा में चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन, मुसलमानों पर अत्याचार बंद करने की मांग

भाई बॉबी देओल ने ख़ास नोट के साथ दी सनी को जन्मदिन की बधाई

बिहार चुनाव: अब चिराग को रिझाने में जुटे तेजस्वी, समर्थन में कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -