सिंधिया ने परोसा हाथों से खाना
सिंधिया ने परोसा हाथों से खाना
Share:

उमरिया :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उमरिया जिले के बढ़वाही ग्राम में स्वयं रोटी बनाई तथा अपने हाथों से खाना परोसा। सिंधिया कांग्रेस प्रत्याशी हिमाद्री सिंह का चुनाव प्रचार करने के लिये उमरिया आये थे। इसी दौरान वे गांव में रहने वाले आदिवासी वीरभान के घर भी गये थे।

यहां उन्होंने रसोई घर में न केवल रोटी पकाई बल्कि सभी को प्रेम से भोजन भी परोसा। सिंधिया ने सभी को खाना खिलाकर स्वयं के लिये भी थाली परोसी। कांग्रेस में गुटबाजी मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुये सिंधिया ने कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी पर चिंता व्यक्त की और कहा कि स्थानीय स्तर पर गुटबाजी से निश्चित ही कांग्रेस की छबि पर असर हो रहा है।

गुटबाजी को दूर करने के लिये प्रदेश स्तर पर पहल करने की जरूरत है। गौरतलब है कि शहडोल में उपचुनाव हो रहा है। सिंधिया कांग्रेस उम्मीदवार का प्रचार कर रहे है।

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -