विश्व रैंकिंग में ज्वाला-अश्विनी 12वें स्थान पर खिसकीं
विश्व रैंकिंग में ज्वाला-अश्विनी 12वें स्थान पर खिसकीं
Share:

नई दिल्ली : भारत की शीर्ष महिला युगल शानदार बैडमिंटन जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा आज यानि कि गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) की ताजा विश्व रैंकिंग में एक स्थान खिसक कर 12वें स्थान पर आ गई है। अगस्त में हुए विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारने वाली भारतीय जोड़ी उसके बाद जापान ओपन के पहले ही दौर में हार गई।

ज्वाला की तबियत ख़राब हो जाने के कारण उन्होंने कोरिया ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया, जिसके कारण भारतीय जोड़ी को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा। मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी की जोड़ी भी एक स्थान खिसककर पुरुष युगल वर्ग की रैंकिंग में 20वें स्थान पर आ गई है।

वहीं  महिला एकल वर्ग में भारत की शानदार टेनिस स्टार सायना नेहवाल शीर्ष वरीयता बरक़रार है। भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी पी. वी. सिंधु भी 13वें स्थान पर कब्ज़ा जमाये हुए है। पुरुष एकल वर्ग में किदांबी श्रीकांत पांचवें, पारुपल्ली कश्यप आठवें और एच. एस. प्रनॉय 16वें स्थान पर हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -