गिरफ्तार हुआ धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला आरोपी
गिरफ्तार हुआ धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला आरोपी
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में कच्छ जिले के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जी दरअसल यह वही व्यक्ति है जिसने सोशल मीडिया के माध्यम से क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को रेप की धमकी दी थी। इसी आरोप के चलते उसे बीते रविवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के रांची के रातू पुलिस स्टेशन में इस बारे में मामला दायर करवाया गया था। वैसे यह धमकी तब दी गई थी जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दौरान 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीँ उस समय मैच के बाद कप्तान धोनी समेत सीएसके के कुछ बल्लेबाज प्रशंसकों की आलोचना का शिकार बने। उसी दौरान कुछ यूजर्स ने धोनी के साथ उनकी पांच साल की बेटी के खिलाफ भी शर्मनाक टिप्पणी की। उस दौरान धोनी की पांच साल की बेटी को रेप की धमकी दी गई और इसी धमकी के बाद धोनी के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। इस घटना के बाद झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) व पूर्व क्रिकेटरों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी की गिरफ्तारी की मांग की।

अब दोषी को गिरफ्त में लिया जा चुका है। बताया जा रहा है जैसे ही धोनी की बेटी को धमकी मिली वैसे ही रांची पुलिस अलर्ट हो गई है। उसके बाद रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने धोनी के फार्म हाउस का सुरक्षा से संबंधित जायजा लिया और उनके घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई।

कोरोना काल के चलते सड़क पर आईं रानू मंडल, नहीं मिल रहा काम!

अमिताभ बच्चन मंदिर में अनोखे तरीके से मनाया गया बिग बी का जन्मदिन

16वें बच्चे को जन्म के बाद हुई माँ और शिशु की मौत, होगी जांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -