इन्हें बनाया गया पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश
इन्हें बनाया गया पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश
Share:

चंडीगढ़ः न्यायमूर्ति रविशंकर झा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। न्यायमूर्ति झा अभी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिग चीफ जस्टिस के पद पर कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट कोलाजियम ने उनके नाम की सिफारिश की गई है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण मुरारी को सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया है।

सर्वोच्च न्यायालय कोलेजियम ने न्यायमूर्ति रविशंकर झा के अलावा देश के चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश को सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति की सिफारिश की है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत थे। न्यायमूति एसजे वजीफदार के रिटायर होने के बाद पिछले साल 2 जून को न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया था।

अब सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने उन्हें प्रमोशन देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति झा फिलहाल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में एक्टिंग मुख्य न्यायाधीश के पद पर काम कर रहे हैं। 14 अक्तूबर 1961 को जन्मे न्यायमूर्ति झा ने साल1986 में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की थी। 2 फरवरी 2007 को उन्हें मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में परमानेंट जज के तौर पर नियुक्त किया था तब से वहां सेवाएं दे रहे हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जज अजय लांबा को गुवहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति लांबा पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के सबसे सीनियर जज थे और उनकी नियुक्ति पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कोटे से की गई है। दिसंबर 2011 में न्यायमूर्ति लांबा का इलाहाबाद उच्च न्यायालय ट्रंसफर किया गया था।

अब यूपी की जेल बनेंगी हाईटेक, शासन के पास भेजा गया प्रस्ताव

खाना बनाने में हुई देर तो पति ने दे दिया तीन तलाक़, मामला दर्ज

यूपी के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहीं प्रियंका, हो सकती है विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -