'देवरा' बनकर थियेटर पर हंगामा मचाएंगे जूनियर एनटीआर
'देवरा' बनकर थियेटर पर हंगामा मचाएंगे जूनियर एनटीआर
Share:

RRR फेम टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की आने वाली मूवी का दर्शक बेसब्री से  प्रतीक्षा कर रहे है। जूनियर NTR अपनी अगली मूवी निर्देशक कोरताला शिवा के साथ लेकर आने जा रहे है, निर्देशक कोरताला शिवा और जूनियर NTR की आने वाली मूवी NTR 30 को लेकर इन दिनों बहुत बज है। दर्शकों के इसी क्रेज को 7वें आसमान पर पहुंचाने के लिए फिल्म मेकर्स ने सुपरस्टार जूनियर NTR के फैंस को बड़ी ट्रीट दी है। निर्माताओं ने अपनी फिल्म के लीड स्टार जूनियर NTR के 40वें बर्थडे से ठीक एक दिन पहले उनकी अपकमिंग मूवी का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।

इस दिन रिलीज होगी देवरा: साथ ही मेकर्स ने सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की इस मूवी देवरा की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। इस फिल्म को मेकर्स 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में लाने की तैयारियों में लगे हुए है। साथ ही मेकर्स ने बता दिया है कि मूवी का नाम देवरा है। जिसके साथ ही मीडिया में चल रहीं उन रिपोर्ट्स पर भी आधिकारिक मुहर भी लग गई है। इसमें दावा किया जा रहा था कि इस फिल्म का नाम 'देवरा' होने वाल है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

जाह्नवी कपूर संग रोमांस करेंगे जूनियर एनटीआर: जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि सुपरस्टार जूनियर NTR स्टारर निर्देशक कोरताला शिवा की इस आने वाली मूवी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखाई देने वाला है। इसका धमाकेदार ऐलान मेकर्स ने कुछ समय पहले ही किया था। ये अदाकारा की पहली साउथ मूवी भी होने वाली है। इसमें वो जूनियर  NTR संग स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। दिलचस्प बात ये है कि जूनियर NTR और निर्देशक कोरताला शिवा की ये फिल्म एक पैन इंडिया रिलीज की जाने वाली है। यही वजह है कि इस मूवी को मेकर्स हिंदी में भी रिलीज करने वाले हैं।

कभी मोटापे की वजह से जूनियर एनटीआर को होना पड़ता था शर्मिंदा

बॉलीवुड की इस हसीना से है तारा अलीशा का गहरा रिश्ता

आखिर क्यों श्रीवल्ली के किरदार पर ऐश्वर्या ने उठाए सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -