लखनऊ: भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने बेल्जियम को हराकर जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है। भारत ने यह मुकाबला बेल्जियम को 2-1 से हराकर जीता। इस मैच में भारत ने फर्स्ट हॉफ में ही विपक्षी टीम पर 2-0 की बढ़त बना ली थी। पहले हाफ के 8वें और 14वें मिनट में भारत ने गोल किए। जबकि बेल्जियम टीम ने आखिरी मिनट में गोल किया।
बता दें, इससे पहले भारत ने 2001 में वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। खिताब जीतने के बाद कप्तान हरजीत सिंह ने कहा कि इंडिया ने दिखा दिया है कि उसकी हॉकी फिर ट्रैक पर आ गई है। उन्होंने कहा कि इस दिन के लिए हम पिछले 2 सालों से मेहनत कर रहे थे।
भारत की तरफ से पहला गोल गुरजंत सिंह ने किया। वह ‘मैन ऑफ द फाइनल’ बने। 2005 में हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले, भारत ने 2001 में वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।