नहीं है जिम जाने का समय तो घर पर करें जंपिंग जैक, होते हैं चमत्कारी फायदे
नहीं है जिम जाने का समय तो घर पर करें जंपिंग जैक, होते हैं चमत्कारी फायदे
Share:

दुनिया का हर व्यक्ति यह चाहता है कि वह हेल्दी और फिट रहे, हालाँकि आजकल बहुत व्यस्त शेड्यूल और लगातार बैठे रहने की वजह से लोगों को कई सारी स्वास्थ्य सबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज के समय में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिनके पास जिम जाने का वक्त नहीं है। अगर ऐसा है तो आप जंपिंग जैक एक्सरसाइज कर सकते हैं, क्योंकि इस एक्सरसाइज को करना बहुत आसान है और इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। आज हम आपको उन्ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज क्या है? (what is Jumping Jacks)- जंपिंग जैक एक इंटेंस फिजिकल वर्कआउट है, इसके नाम से पता चलता है, इसमें मुख्य रूप से जंप करना यानि कि कूदना शामिल होता है। जी हाँ और इसे कई वेरिएशन में किया जा सकता है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज के जबरदस्त फायदे (Amazing Benefits of Jumping Jack Exercises)- कहा जाता है जंपिंग जैक एक्सरसाइज का रोज अभ्यास करने से आपको नींद ना आने की समस्या या इंसोम्निया से राहत दे सकता है।

* आप नहीं जानते होंगे लेकिन जंपिंग जैक पूरे शरीर पर काम करने वाला वर्कआउट है, जो इसे एक बेहतरीन एक्सरसाइज बनाता है, यह आपको वजन कम करने में मदद करती है।

* आपको शायद ही पता होगा कि जंपिंग जैक पैरों, पेट और एब्डोमिनल एरिया और हाथों की मसल्स पर काम करती है और इन एरिया में जमे फैट को घटाने में मदद करती है।

* जिस समय आप इस अभ्यास को नियमित रूप से करते हैं उस समय यह हड्डियों को मजबूत बनाता है, और बोन मास को बरकरार रखता है। यह एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज होने के साथ-साथ, मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए लिए भी जंपिंग जैक आइडियल एक्सरसाइज है।

* यह आपकी हार्ट रेट को बैलेंस करता है, इसके अलावा पूरे शरीर में रक्त संचार को बढ़ाता है। इसी के साथ यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है,

* खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को दूर करने में मदद करता है, और हार्ट स्ट्रोक या दिल के दौरे के जोखम को कम करता है।

जंपिंग जैक करने का तरीका- सबसे पहले अपने पैरों को सीधा रखकर खड़े हो जाएं। अब अपनी बाजुओं को अपनी साइड में रखें। इसके बाद जंप करें और अपने पैरों को कूल्हों की चौड़ाई से फैलाएं। अब अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर ले जाते हुए मिलाएं। इसके बाद फिर से जंप करें और अपनी बाजुओं को नीचे ले आएं। ध्यान रहे इस दौरान आप अपने पैरों को एक साथ लाएं। अब अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएं और इसे फिर से दोहराएं।

क्या इस तरह चुनाव जीतेंगे अखिलेश यादव ? यूपी पुलिस ने किया 'सपा' की गन्दी साजिश का भंडाफोड़

निक्की तंबोली की दिलकश अदाओं ने लूटा फैंस का दिल, वायरल हुई ये तस्वीरें

भारती सिंह ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, फैंस से पूछा- 'सांता आएगा या सांती'?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -