21 साल के अमेरिकी हिप हॉप स्टार जूस वर्ल्ड का हुआ निधन
21 साल के अमेरिकी हिप हॉप स्टार जूस वर्ल्ड का हुआ निधन
Share:

अमेरिकी हिप हॉप स्टार जूस वर्ल्ड का निधन हो गया है। वह सिर्फ 21 वर्ष के थे। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जूस के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई  है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस खबर को सुनकर हैरान हैं और अपनी-अपनी तरफ से श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, जूस वर्ल्ड ने छह दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वह कैलिफोर्निया से शिकागो के मिडवे एयरपोर्ट के लिए निकले। यात्रा के दौरान उनका दिमागी संतुलन खो गया। जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शिकागो पुलिस के एक प्रवक्ता ने समाचार वेब पोर्टल के साथ इस दुखद समाचार की पुष्टि की। साथ ही यह भी बताया कि उनकी मौत की जांच की जा रही है।

 

बिलबोर्ड के अनुसार, साल 2008 में जूस ने इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किया था जिससे उन्हें 3 मिलियन डॉलर की रकम मिली थी। जूस को 'All Girls Are the Same' के बाद से फेम मिला था। जूस वर्ल्ड का असली नाम जैरेड एंथोनी हिगिंस था। उन्हें वर्ष 2018 का हिट सॉन्ग 'लुसिड ड्रीम्स' के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था। उनके संगीत में मानसिक स्वास्थ्य, मृत्यु दर और नशीली दवाओं के उपयोग आम विषय थे।

Miss Universe 2019 Winner: साउथ अफ्रीका की इस कंटेस्टेंट ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब

हॉलीवुड एक्ट्रेस जोइ किंग ने दिया ऐसा पोज़, फेन्स ने तारीफ की जगह उड़ाया मजाक

हॉलीवुड सिंगर सैम स्मिथ ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- मैं हर दिन डरता हूं, मेरे स्त्री वाले हाव भाव की वजह से...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -