मध्यस्थ निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका
मध्यस्थ निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका
Share:

भरतपुर। भरतपुर में एडीआरसेन्टर में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेंद्र मोहन शर्मा, जिला एवं सेशन न्यायाधीश भरतपुर, सुशील कुमार शर्मा, जज इंचार्ज मीडिएशन, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अर्चना मिश्रा, प्रशिक्षक न्यायिक अधिकारी समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षकों ने उपस्थितों को बताया कि लोग न्यायिक कार्यों में किस तरह से विवादों को समाप्त करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं।

एक मध्यस्थ कितना महत्वपूर्ण होता है। मध्यस्थता ऐसा सुगम आयाम है जिसके माध्यम से पक्षकारों की सहमति के आधार पर प्रकरण का निस्तारण होता है। यही नहीं उभयपक्षों की कड़वाहट इससे खत्म हो जाती है। मध्यस्थ के माध्यम से किसी भी बात का हल आसानी से हो जाता है। मध्यस्थ किस तरह से अपना योगदान दे सकता है इस मामले में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने दीपप्रज्ज्वलित किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में भरतपुर, अलवर, दौसा, करौली और धौलपुर के न्यायिक अधिकारियों और भरतपुर जिला मुख्यालय में तालुका के एडवोकेट्स ने भागीदारी की।

न्यायालय में मध्यस्थता हेतु यह कहा गया कि, पहले यह निश्चित कर लें कि जो प्रकरण सामने है या लंबित है उसमें मध्यस्थता की संभावना है या नहीं या फिर उस प्रकरण में मध्यस्थता की जा सकती है या नहीं। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास करें। दोनों पक्षों से चर्चा कर उन्हें सहमति के लिए राजी किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि, मौजूदा समय में न्यायिक कार्य बहुत पेचिदा हो गया है।

न्यायिक कर्मचारियों, अधिकारियों और न्यायाधीशों की तुलना में न्यायिक प्रकरण बहुत अधिक हैं और लंबित मामले में काफी हैं। ऐसे में न्यायालय भी यही प्रयास करता है कि संबंधित पक्ष आपसी सहमति से यदि विवाद सुलझा लें तो यह बेहतर होता है इसमें समय भी कम लगता है। वृहद लोक अदालत में भी कई विवादों का हल जल्दी करने का और संबंधित पक्षों की सहमति से करने का प्रयास किया जाता है।

जस्टिस ढींगरा आयोग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

जैसन मोमोआ ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

रिटायर्ड जस्टिस भगवती प्रसाद का निधन

'जस्टिस लीग' नहीं कर पाई परदे पर धमाल, मिले मिक्स रिव्युस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -