अदालत ने 100 हिरणों के शिकारी को सुनाई ऐसी सज़ा
अदालत ने 100 हिरणों के शिकारी को सुनाई ऐसी सज़ा
Share:

वाशिंगटन : अब अदालत अजीबो गरीब सजा भी सुनाने लगी है दरअसल लॉरेंस काउंटी की अदालत ने हिरणों के शिकार के मामले में दोषी को एक साल तक हिरण के बच्चे पर बनी फिल्म 'बाम्बी' देखने की सजा सुनाई। डेविड बेरी जूनियर नामक इस दोषी को हर माह यह फिल्म देखनी ही होगी। जानकारी अनुसार कुछ दिनों पहले अदालत ने उसे 100 हिरणों के शिकार का दोषी करार दिया था। 

आपको बता दें बॉम्बी 1942 में बनी एक एनिमेटेड कार्टून फिल्म है। जिसका निर्देशक डेविड हैंड ने किया था। यह फिल्म ऑस्ट्रेलियाई लेखक फेलिक्स सैल्टेन की किताब 'बाम्बी- अ लाइफ इन द वुड्स' पर आधारित है जानकारी अनुसार जज ने कहा कि बेरी को पहली बार बाम्बी 23 दिसंबर के पहले देखनी होगी। वही उन्होंने यह भी निश्चित किया जाए कि डेविड महीना खत्म होने से पहले यह फिल्म देख ले।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार डेविड बेरी को मिसौरी के इतिहास में ज्यादा हिरणों का शिकार करने वाला घोषित किया गया है। अधिकारियों की माने तो  उसने 100 से ज्यादा हिरणों का शिकार किया। बताया गया है की डेविड शिकार के बाद हिरणों का सिर ट्रॉफी के तौर पर ले जाता था और धड़ फेंक देता था बेरी को हथियार कानून के उल्लंघन का भी दोषी पाया गया। उसे 120 दिन अतिरिक्त जेल में गुजारने होंगे।

मर्दानगी बढ़ाने के लिए इस छिपकली का मीट खाते हैं लोग, कीमत सुन उड़ जायेंगे होश

कोसी नदी में नजर आए यह दुर्लभ जीव

अगर आपके घर की तरफ मुँह करके सोता है कुत्ता तो समझ जाइए यह इशारा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -