2024 तक भाजपा का नेतृत्व करेंगे जेपी नड्डा, उसके बाद ये नेता संभालेंगे कमान
2024 तक भाजपा का नेतृत्व करेंगे जेपी नड्डा, उसके बाद ये नेता संभालेंगे कमान
Share:

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 2024 लोकसभा चुनाव तक पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। जनवरी 2023 में उनका मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अब जानकारी मिल रही है कि पार्टी उन्हें एक साल का विस्तार दे सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यह पद संभाल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि नड्डा 2024 तक पार्टी अध्यक्ष बने रह सकते हैं। सूत्रों ने बताया है कि इस बात की संभावनाएं इसलिए हैं, क्योंकि नड्डा और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच रिश्ते अच्छे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी उनके काम का हिसाब अच्छा है। फिलहाल, यह भी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पूरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष बनाया जाएगा या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा है कि, 'पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने नड्डा की अच्छी छवि और संबंध हैं। 2024 लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमे लगता है कि तीनों के बीच की समझ को कम से कम 2024 तक डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए। उन्हें नया कार्यकाल भी मिल सकता है, मगर हमें भरोसा है कि उन्हें विस्तार मिलेगा।'

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी में फिलहाल प्रधान के नाम पर चर्चा चल रही है। अब जब भूपेंद्र यादव को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल कर लिया गया है, तो पार्टी में शामिल कई लोग प्रधान को नए भाजपा अध्यक्ष के रूप में देख रहे हैं। नड्डा से पहले अमित शाह 2014 से लेकर 2019 तक पार्टी अध्यक्ष थे। वहीं, 2020 में पूर्णकालिक यह पद संभालने से पहले नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष रहे थे।

'TMC को लूट खा रहीं नुसरत जहाँ और मिमी चक्रवर्ती..', ममता के मंत्री ने खोली अपनी पार्टी की पोल

CM भगवंत मान के पोस्टर पर लिखे खालिस्तानी नारे, बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब पुलिस हैरान

एक कश्मीरी भाजपा में कैसे शामिल हो सकता है: गुलाम नबी आजाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -