भाजपा ने शुरू किया विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम, 2 लाख गाँवों तक पहुँचने का लक्ष्य
भाजपा ने शुरू किया विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम, 2 लाख गाँवों तक पहुँचने का लक्ष्य
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भाजपा हेडक्वार्टर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का आगाज़ किया है। इस दौरान जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ जंग लड़ी है, वो विश्व में मिसाल बनी है। विश्व के बड़े-बड़े देश जिनकी स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी थीं, वो भी अपने आप को कोरोना के सामने असहाय महसूस करते हुए नज़र आए।

कोरोना महामारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक-एक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान में अपनी जान को दांव पर लगाकर करोड़ों लोगों की सेवा करने में जुटा रहा है। भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाली मशीन नहीं है, भाजपा का आयाम बेहद बड़ा है। भाजपा मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। आज जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान आरंभ किया गया है, यह विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यकम बनेगा।

नड्डा ने आगे कहा कि 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम में विश्व का सबसे बड़ा सेवा कार्य हुआ है। दुनिया के अन्य तमाम देशों में कोरोना के खिलाफ जंग सरकार ने लड़ी है और मोदी जी के नेतृत्व में भारत के लोगों ने, समाज ने सरकार के साथ मिलकर ये जंग लड़ी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत 2 लाख गांवों तक पहुँचने का लक्ष्य है। अभियान के अंतर्गत 4 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक शामिल होंगे। मुझे खुशी है कि आज ही 48 हजार से अधिक लोग पंजीकरण कराकर इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

केरल में कोरोना के 22 हज़ार नए केस, संबित पात्रा बोले- ये तुष्टिकरण का नतीजा

मॉब लिंचिंग पर कड़े कानून की तैयारी, संसद में सरकार ने दी जानकारी

Pegasus से जासूसी को राहुल गांधी ने बताया 'एंटी-नेशनल', बोले- हमारी आवाज़ दबाई जा रही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -