खड़गपुर में गरजे नड्डा, कहा- बंगाल का विकास तभी होगा, जब दीदी जाएंगी और 'कमल' खिलेगा
खड़गपुर में गरजे नड्डा, कहा- बंगाल का विकास तभी होगा, जब दीदी जाएंगी और 'कमल' खिलेगा
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एड़ी छोटी का जोर लगा रही है। आज बंगाल के खड़गपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 'चा-चक्र' (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद रहे।

इसके बाद नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि, 'जो मां, माटी, मानुष के नाम पर चुनाव जीतते हैं, वो लोग तानाशाही, तुष्टीकरण करते हैं। गरीब किसान भाई, जिनके विकास के बारे में सोचना चाहिए था, उनके लिए कोई काम नहीं किया गया। जिस तरीके से गरीब भाईयों के साथ अन्याय हुआ है ये अधिक दिन नहीं चलेगा। आगे चुनाव आएगा और ममता जी को जाना होगा।'

जेपी नड्डा ने कहा कि कमल आगे का रास्ता है, यह बंगाल में विकास लाएगा। हाल ही में मोदी जी ने रिफाइनरी परियोजना के लिए 4700 करोड़ रुपये, राजमार्गों के लिए 25,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह सब विकास तभी संभव होगा जब ममता जी जाएंगी और राज्य में कमल खिलेगा। नड्डा पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में परिवर्तन यात्रा के तहत चलाए गए रथ को हरी झंडी दिखाएंगे। पहली यात्रा शनिवार को नादिया जिले के नद्वीप से नड्डा द्वारा आरंभ की गई थी।

पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने नेशनल पैंथर्स पार्टी से दिया इस्तीफा

भारत-प्रशांत में भारत का महत्वपूर्ण साझेदार: यूएस

फ्रांस में कोरोना कहर, 80 हजार के पार हुआ मरने वालों का आंकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -