'CM ऑफिस तक पहुंची भ्रष्टाचार की आंच..', केरल की वामपंथी सरकार पर बरसे नड्डा
'CM ऑफिस तक पहुंची भ्रष्टाचार की आंच..', केरल की वामपंथी सरकार पर बरसे नड्डा
Share:

कोच्ची: दक्षिण भारतीय राज्य केरल में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने कोट्टायम में नड्डा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने फैसला किया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन (25 सितंबर) को अंत्योदय दिवस के तौर पर मनाया जाए। इससे जो लोग वंचित हैं, उन्हें सशक्त बनाया जाए। 

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि वर्तमान कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) सरकार एक ऐसी स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रही है, जहां सरकार कर्ज के जाल में फंस जाएगी। कर्ज अब तक़रीबन दोगुना हो चुका है। यहां तक कि मुख्यमंत्री कार्यालय भी भ्रष्टाचार के दायरे से बाहर नहीं है। सोना घोटाले की आंच सीएम के दफ्तर तक पहुंच चुकी है। बता दें कि, केरल के स्वर्ण तस्करी घोटाले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का भी नाम लिया था, नड्डा ने इसी का जिक्र किया है। 

नड्डा ने आगे कहा कि आज केरल में अराजकता है, फ्रिंज तत्व बढ़ रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की हत्याएं की जा रहीं है। मैं अपने उन कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं जो इन सबके बाद भी दिन-रात काम कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।

भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, मंडी शुल्क कम करने की बात कही

हरियाणा सरकार ने बदला 'बाबरपुर' का नाम , CM खट्टर बोले- इतिहास की गलतियां सुधारना हमारा काम

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने शंकराचार्यों की नियुक्ति पर जताई आपत्ति, कही ये बड़ी बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -