जेपी नड्डा ने राजद को बताया 'अराजक' और कांग्रेस को 'देश-विरोधी', कहा- ये है महागठबंधन
जेपी नड्डा ने राजद को बताया 'अराजक' और कांग्रेस को 'देश-विरोधी', कहा- ये है महागठबंधन
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे और तीसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार अभियान पूरे जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को सोनपुर पहुंचे थे। यहां पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह गठबंधन बिहार का विकास नहीं कर सकता।

नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अराजकता वाली पार्टी है। भाकपा-माले समाज में विध्वंस फैलाती है। कांग्रेस पार्टी देश विरोधी है। यह है बिहार का महागठबंधन। यह महागठबंधन राज्य में विकास नहीं कर सकता। नड्डा ने आगे कहा कि राहुल गांधी दिन-रात चीन की बात करते हैं, किन्तु राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन से पैसा लेकर वह राष्ट्रभक्त बन रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि मैंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से जो पैसे लिए, उसका जवाब दो, आज तक मां-बेटे ने कोई उत्तर नहीं दिया।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की बात पड़ोसी देश के मंत्री ने कबूल की, किन्तु कांग्रेस, राहुल गांधी इस संबंध में पहले सबूत मांग रहे थे। नड्डा ने कहा कि पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के केंद्र के फैसले पर राहुल के बयान को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में उद्धृत करते हैं।

बिहार चुनाव: निरहुआ की रैली में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ इतनी कि टूट गया पंडाल

इमरान खान बोले- इस्लाम, मुसलमान और पैग़ंबर को नहीं समझ सकते पश्चिमी देश

हम जनता के सामने भाजपा-बसपा का सच लाने में सफल रहे - अखिलेश यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -