जे.पी. नड्डा ने किया ‘सेवा और समर्पण अभियान’ का शुभारंभ
जे.पी. नड्डा ने किया ‘सेवा और समर्पण अभियान’ का शुभारंभ
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई योजनाएं बना ली है जो अब धीरे-धीरे पूरी की जा रही है। इनमे एक तरफ पार्टी का लक्ष्य ज्यादातर COVID-19 वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाना है। तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने आज 21-दिवसीय “सेवा और समर्पण” अभियान भी शुरू किया है। आप सभी को बता दें कि आज दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में ‘सेवा और समर्पण अभियान’ का शुभारंभ किया। मिली जानकारी के तहत दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय से ‘सेवा और समर्पण अभियान’ की शुरुआत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, 'देश में जनभागीदारी की नयी इबारत लिखी जा रही है।'

इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'पीएम ने हमेशा राष्ट्र के उत्थान के बारे में सोचा। जनता के लिए समर्पित रहना ही प्रधानमंत्री का स्वभाव है।' इसके अलावा जे.पी. नड्डा ने यह भी कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी की योजनाएं दलितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए होती हैं। जन-जन का विकास ही पीएम के जीवन का उद्देश्य है।' आप सभी को बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा एवं समर्पण’ अभियान शुरू हो चुका है और यह 7 अक्टूबर तक चलने वाला है।

आपको बता दें कि इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता हर गांव-घर तक पहुंच कर संपर्क, संवाद और सेवा कार्य करेंगे। वहीं मोर्चो और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटेंगे। इसके अलावा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल और आवश्यक वस्तुएं बांटेंगे और इसके अलावा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता अनाथालय और वृद्धाश्रम में जाकर फल बांटेंगे।

बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स ने अनोखे अंदाज में दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

क्या रोहित को उपकप्तानी से हटाना चाहते थे कोहली?

‘सीता’ के किरदार को लेकर करीना और दीपिका के नाम पर हुआ ये बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -