जेपी नड्डा को मिला एक्सटेंशन ! 2024 के लोकसभा चुनाव तक संभालेंगे भाजपा की कमान
जेपी नड्डा को मिला एक्सटेंशन ! 2024 के लोकसभा चुनाव तक संभालेंगे भाजपा की कमान
Share:

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को कार्यकाल का विस्तार मिलने जा रहा है। भाजपा के संविधान के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर तीन वर्षों के लिए नियुक्ति होती है। जेपी नड्डा का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने वाला हैं। 2024 के चुनाव को देखते हुए चर्चा थी कि नड्डा ही आगे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे या हाईकमान नए पार्टी अध्यक्ष को चुने जाने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल, अब तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नड्डा को अप्रैल-मई 2024 तक के लिए सेवा विस्तार मिल सकता है। यानी लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा ही पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। फिलहाल के लिए भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा। लोकसभा चुनाव और कुछ बड़े राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि नड्डा का तीन वर्षों का कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को ख़त्म हो रहा है। उन्हें जुलाई 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और 20 जनवरी 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में पार्टी की बागडौर संभाली थी। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ था।

बता दें कि भाजपा के संविधान के मुताबिक, पार्टी प्रमुख को तीन-तीन साल के लगातार दो कार्यकाल मिल सकते हैं। इसी प्रकार ये भी प्रावधान है कि कम से कम 50 फीसद राज्य इकाइयों में संगठन चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आरम्भ हो सकती है। राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया अगस्त से आरम्भ हो जानी चाहिए थी, किन्तु अभी तक नहीं हो सकी।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने लेखा पीएम मोदी को पत्र, सामने रखी यह मांग

'आज़म खान का पूरा परिवार चोर, सीएम योगी ने किया इन्साफ..', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

'तुम्हारी जरुरत नहीं है..', आज़म खान और उनके विधायक बेटे ने लौटाई सरकारी सुरक्षा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -