जेपी नड्डा ने देश में एनआरसी को लेकर स्पष्ट किया पार्टी का रूख
जेपी नड्डा ने देश में एनआरसी को लेकर स्पष्ट किया पार्टी का रूख
Share:

बोकारोः बीते दिनों असम में एनआरसी की आखिरी सूची जारी की गई। जिसमे तकरीबन 19 लाख से अधिक लोगों को जगह नहीं मिली। इसके बाद से बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने देश में एनआरसी लाने की मांग करने लगे। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस पर सहमति प्रकट की है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड में विजय संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि देश में कोई भी घुसपैठियां नहीं रहेगा। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है जिसके बाद देश में एक भी घुसपैठियां नहीं बचेगा।

उन्होंने कहा कि घुसपैठिएं देश से बाहर जाएंगे और बाहर जहां कही भी हिंदू, जैन, सिखा और इसाई जिस किसी के साथ भी आत्याचार किया जा रहा है। उसे हम भारत में शरण देंगे। ये एक देश हैं ना की कोई गेस्ट हाउस। कार्यक्रम में इस दौरान झारखंड़ के मुख्यमंत्री रघुबर दास भी मौजूद थे। नड्डा ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, पीएम मोदी की हॉस्टून यात्रा और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दा पर बातचीत की थी।

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने पूर्व राजग सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोगों ने देखा होगा अब से पांच साल पहले तक भ्रष्टाचार बुरी तरह से फैला हुआ था। सरकार उसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही थी। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाए जाने पर कहा कि राज्य से इन्हें हटाने के बाद वहां खुशहाली आई है। जम्मू कश्मीर में अल्पसंख्यक गुर्जर और बकरवाल को आरक्षण नहीं दिया जाता है लेकिन, अब हमारी सरकार उसकी भी व्यवस्था कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और राज्य के सीएम रघुवर दास की प्रशंसा की। 

अपने ही घर में घिरे इमरान खान, सुन्नी कट्टरपंथी दल ने किया मार्च का ऐलान

दीपावली पर बाजार में उपलब्ध होंगे ग्रीन पटाखे, दाम भी रहेंगे कम - केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ये दिग्गज हैं शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -