पत्रकार नितिन गोखले ने PM  मोदी पर लिखी पुस्तक
पत्रकार नितिन गोखले ने PM मोदी पर लिखी पुस्तक
Share:

हरियाणा। हरियाणा के राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने लेखक व पत्रकार नितिन ए. गोखले की पुस्तक सिक्युरिंग इंडिया दी मोदी वे का विमोचन किया। गौरतलब है कि, इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सुरक्षा नीतियों, पठानकोट हमले, डोकलाम संकट, सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर आधारित है। इस दौरान राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने जो मार्ग बताया था, उस पर चलकर वे कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और विभिन्न योजनाओं का उल्लेख भी किया। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों की उन्होंने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि, वर्ष 2047 तक भारत को उन्नत और श्रेष्ठ बनाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि, कथिततौर पर भाजपा की नीतियों और भाजपा नीत सरकार के खिलाफ लेखन करने वालों को मुश्किल हालात से गुजरना पड़ा है। विपक्ष ने कई बार सत्तापक्ष पर असहिष्णुता फैलाने का आरोप लगाया है। इस दौरान विपक्ष का कहना रहा है कि, सरकार के खिलाफ और सरकार की नीतियों के विरूद्ध लेखन करने वाले कुछ लेखकों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया है। 

PM नरेंद्र मोदी ने दी धनतेरस की शुभकामनाऐं

PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे आयुर्वेद संस्थान का लोकार्पण

राहुल ने किया ऐसा ट्वीट, दी ट्रंप को गले लगाने की नसीहत

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -