पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद मचा सियासी बवाल
पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद मचा सियासी बवाल
Share:

बेंगलुरू। कर्नाटक में सियासी बवाल मच गया है। यह हंगामा वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना की तो दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुई हत्याओं और मौतों का उल्लेख किया। इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने जाॅंच प्रारंभ कर दी है। कर्नाटक में लोग सड़कों पर आ गए हैं।

गौरी लंकेश हत्याकांड में पुलिस अपनी जाॅंच कार्रवाई में यह पता करने में लगी है कि यह हत्या उनकी नक्सलियों के प्रति सहानुभूति को लेकर तो नहीं हुई थी। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि कांग्रेस ने इस मामले में असहिष्णुता का आरोप लगाया था और कहा था कि केंद्रनीत भाजपा इस तरह से वातावरण निर्मित कर रही है जिससे असहिष्णुता और हिंसा भड़क रही है।

भाजपा का कहना था कि कांग्रेस के कार्यकाल में भी इस तरह की हत्याओं वाली घटनाऐं कम नहीं थीं। भाजपा से जुड़े नेता भी हैं जिनकी हत्या हो गई थी। पुलिस अपनी जाॅंच कार्रवाई में यह पता करने में लगी है जिसमें गौरी पर हमले का कारण नक्सलियों के प्रति जताई जाने वाली सहानुभूति तो नहीं है। हालात ये हैं कि 25 वर्ष में 27 पत्रकारों और बड़े पैमाने पर अधिकारियों की हत्याऐं हो चुकी हैं। इन अधिकारियों में अनुराग तिवारी, डीके रवि, एसपी महंतेश, मल्लिकार्जुन बंदे, कलप्पा हंडीबाग आदि प्रमुख हैं।

बिहार में कांग्रेस पर गहराया राजनीतिक संकट, सोनिया ने की बैठक

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर कांग्रेस ने जताया विरोध, पीएम मोदी की हुई आलोचना

नेहरू की यात्रा पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस का बना मजाक, लोगो ने गधे को लेकर दिए जवाब

BJP के केंद्रीय मंत्री ने कहा, केरल के लोग खाते रहेंगे बीफ

दागी नेताओं को चुनाव लड़ने से रोकने हेतु SC का निर्णय

जानिए लॉलीपॉप लागेलू...के अभिनेता व नेता के बारे में...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -