दिल्ली चुनाव नतीजों पर पत्रकार ने नितीश कुमार से पुछा सवाल, मिला दो शब्द का जवाब
दिल्ली चुनाव नतीजों पर पत्रकार ने नितीश कुमार से पुछा सवाल, मिला दो शब्द का जवाब
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि जनता मालिक है। नीतीश की पार्टी जदयू भाजपा और लोजपा के साथ मिलकर दिल्ली विधानसभा के चुनावी दंगल में उतरी थी। यहां मंगलवार को RSS के विचारक दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति के अनावरण के मौके पर जब प्रेस वालों ने उनसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर प्रश्न पूछे तो उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। इतना कहकर वह आगे बढ गए।

नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनकी पार्टी ने दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्रों- बुरारी और संगम विहार में अपने प्रतयाशी चुनावी मैदान में उतारे थे और इन दोनों सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार बड़े अंतर से पीछे हैं। हालांकि दिल्ली में जदयू कभी भी बड़ी खिलाड़ी नहीं रही, किन्तु भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) को परास्त करने के लिए बिहार के अपने छोटे सहयोगियों का सहयोग लिया।

दिल्ली में भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर पूर्व जदयू महासचिव पवन वर्मा ने सवाल और नाराजगी जाहिर करते हुए नीतीश को पत्र लिखा था जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था। ऐसा ही कुछ जदयू के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के साथ भी किया गया था, जिनकी संस्था केजरीवाल के चुनावी रणनीतिकार के तौर पर कार्य कर रही थी। 

दिल्ली चुनाव परिणाम के बीच दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल, ट्विटर पर कही ये बात

योगी कैबिनेट की बैठक आज, इन फैसलो पर होगी सबकी नजर

Delhi Results Live: 52 सीटों से कैसे 0 पर आ गई कांग्रेस, चुनाव दर चुनाव ऐसे हुआ पतन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -