सपा के ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पत्रकार अनिल यादव गिरफ्तार
सपा के ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पत्रकार अनिल यादव गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली विवादित टिप्पणी करने के आरोप में यूपी पुलिस ने एक स्वतंत्र पत्रकार को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने रविवार को इस गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, सपा ने गिरफ्तार स्वतंत्र पत्रकार का उसके मीडिया सेल से कोई ताल्लुक होने से साफ़ इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब चैनल चलाने वाले अनिल यादव को शुक्रवार को पत्रकार मनीष पांडे की शिकायत के आधार पर अरेस्ट किया गया था। मनीष पांडे ने 23 नवंबर को सपा के मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल को चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराई थी। हजरतगंज के अपर पुलिस आयुक्त अरविंद कुमार वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शुरूआती जांच में पाया गया है कि यादव सपा के मीडिया सेल के हैंडल से ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। 

अपर पुलिस आयुक्त अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है। संपर्क करने पर, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने यादव के पार्टी के साथ किसी भी प्रकार का ताल्लुक होने से इनकार कर दिया और पल्ला झाड़ लिया। सपा नेताओं का कहना है कि अनिल यादव एक स्वतंत्र पत्रकार है, जो राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को बेनकाब कर रहा है।

पायलट को 'गद्दार' कहने पर भड़का हाईकमान, गहलोत पर सख्त एक्शन ले सकती है कांग्रेस

पीएम मोदी को बचपन में पढ़ाने वाले स्कूल प्रिंसिपल का निधन, PM ने जताया शोक

गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी, पीएम मोदी ने भेजा निमंत्रण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -