11 दिसंबर से शुरू होगा भारत और चीन का संयुक्त सैन्य अभ्यास
11 दिसंबर से शुरू होगा भारत और चीन का संयुक्त सैन्य अभ्यास
Share:

बीजिंग: एक साल के अंतराल के बाद भारत और चीन का संयुक्त सैन्य अभ्यास 11 दिसंबर से शुरू होगा। जानकारी के अनुसार बता दें कि संयुक्त सैन्य अभ्यास चीन के सिचुआन प्रांत के चेंकदू में होगा और 23 दिसंबर तक चलेगा। बता दें कि चीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

11वे दिन में बजट से बाहर निकली 2.0, अब भी मचा रही धमाल

वहीं अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। गत माह चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रेन गुकिंयाग ने यह जानकारी दी थी कि दोनों देशों के सौ-सौ सैनिक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेंगे।

विवाद भूलकर चीन ने बढ़ाया भारत की तरफ हाथ, आतंक के विरुद्ध लड़ाई में देगा साथ

गौरतलब है कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम हैंड इन हैंड दिया गया है और यह दोनों देश के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच 2017 में हुए डोकलाम विवाद के बाद हो रहा है। यहां बता दें कि भारत और चीन के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं हैं। वहीं बता दें कि चीनी सेना लगातार ही भारतीय सीमा में प्रवेश करने का अभ्यास करती है। जिसके जबाव में भारत की सेना उन्हें धार पर लेती है। इसके साथ ही बता दें कि इस तर​ह से हो रहे सैन्य अभ्यास के बाद क्या परिणाम निकलेगा ये कह पाना फिलहाल संभव नहीं है।


खबरें और भी

डॉक्टर डेनिस को मिलेगा नोबेल पुरस्कार, युद्ध में किया था दुष्कर्म पी​ड़िताओं का इलाज

मानुषी छिल्लर ने अपने हॉट फोटोज से सोशल मीडिया पर मचाया कोहराम

सबकुछ राख होने पर भी कुत्ते करता रहा घर की रखवाली

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -