'हाथ जोड़ो, पीछा छोड़ो, जयराम जी कहने का वक्त आ गया', CM भूपेश का आया बयान
'हाथ जोड़ो, पीछा छोड़ो, जयराम जी कहने का वक्त आ गया', CM भूपेश का आया बयान
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर विधानसभा में आमसभा में कहा-  आज महंगाई की सबसे अधिक मार माताएं एवं बहनों पर पड़ रही है। माताएं रोटी बनाती हैं...। तवे पर रोटी बनती है। रोटी को नहीं पलटने पर क्या होता है..। जल जाती है। रोटी पलटने का वक़्त आ गया है। जयराम की सरकार से पीछा छुड़ाने का वक़्त है। हाथ जोड़ो, पीछा छोड़ो, जयराम जी बोलने का वक्त आ गया है। 40 दिन पश्चात् यही करना है। बीजेपी गाय के नाम पर दंगा करा सकती है, वोट मांग सकती है, मगर गाय की सेवा नहीं कर सकते। कांग्रेस सबका ध्यान रखने वाली पार्टी है। 

केंद्र सरकार एवं हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम जो बोलते हैं उसे पूरा करते हैं। बीजेपी जो बोलती है ठीक उसका उल्टा करती है। वन रैंक, वन पेंशन की बात करने वाली बीजेपी ने नो रैंक, नो पेंशन कर दिया। कर्मचारियों के हित में हमने छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम किया। राजस्थान में लागू हुआ है। झारखंड में भी लागू किया गया। हिमाचल प्रदेश चौथा प्रदेश होगा, जहां सरकार बनने के पश्चात् पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। भूपेश ने कहा कि कांग्रेस ने आम व्यक्तियों  को अधिकार सम्पन्न बनाया है। शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार एवं मनरेगा के जरिए रोजगार का अधिकार दिया है। छत्तीसगढ़ में हमने किसानों की कर्ज माफी की। केंद्र के अड़ंगे के बाद भी किसानों से 2640 रुपये क्विंटल दे रहे हैं। राजीव गांधी न्याय योजना आरम्भ की। गोधन न्याय योजना से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी कर रहे हैं।  

केंद्र पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि GST लागू कर दिया। वन नेशन वन टैक्स, दूसरी आजादी। रात 12 बजे संसद से इसका ऐलान किया गया, किन्तु हुआ क्या? GST में इतने परिवर्तन हुए कि बदलने वाले और व्यापारी भी नहीं समझ पा रहे हैं। कपड़ा, खाना, दूध ऐसी कोई चीज नहीं बची, जिसमें GST नहीं लगता हो। अब तो श्मशानघाट पर बात कर रहे थे। श्मशान घाट पर भी GST न लगा दें। ये केवल लूटे का काम कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर पैसा निकालने में लगे हैं। 400 में इन्हें रसोई गैस महंगा लगता था। हेमा जी, स्मृति जी गैस सिलेंडर लेकर आते थे। मनमोहन सिंह एवं सोनिया गांधी से प्रश्न पूछते थे। अब अनुराग ठाकुर एवं जयराम जी नहीं बताते। इन्हें 1200 रुपये सस्ता लगता है। सीएम बघेल ने सवाल करते हुए कहा कि बीजेपी शासित प्रदेशों में पेपर लीक क्यों हो जाता है, परीक्षाएं रद्द क्यों हो जाती हैं। मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाला, उत्तर प्रदेश में पेपर लीक, शिक्षकों की भर्ती में घोटाला। अब हिमाचल में यही बात सुन रहा हूं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां पेपर बेचा जाता है। परीक्षाएं स्थगित की जाती है। रेलवे सहित सारी भर्तियां बंद है। बेरोजगारी और महंगाई से राहत के लिए बीजेपी के पास कोई स्कीम नहीं है। नौजवान बेरोजगार हैं। योजना तो सिर्फ कांग्रेस के पास है। हमने छत्तीसगढ़ में रोजगार के मौके बढ़ाएं हैं। लाखों महिलाओं को रोजगार से जोड़ा है। समूह में महिलाएं काम कर रही हैं। गोबर एवं गोमूत्र खरीद रहे हैं तथा हर 15 दिनों में ऑनलाइन खातों में भुगतान कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अब खड़गे की एंट्री, गांधी परिवार को मिला एक और 'वफादार' उम्मीदवार

'पूर्व की सरकारें आतंकियों को च्यवनप्राश खिलाती थीं..', PFI बैन पर साध्वी प्राची के बोल

ड्राइवर साफ़ कर रहा था अपनी गाडी, फिर घटी ऐसी घटना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -