फिर बदली 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट, सामने आया नया मोशन पोस्टर
फिर बदली 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट, सामने आया नया मोशन पोस्टर
Share:

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ (Satyameva Jayate 2) जल्द ही रिलीज होने वाली है। जी हाँ, जॉन अब्राहम ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया है। यह फिल्म पहले 26 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को बदलकर 25 नवंबर किया जा चुका है। यानी अब आप जॉन अब्राहम की इस फिल्म का आनंद एक दिन पहले ही सिनेमघरों में उठा सकते हैं। इस बारे में घोषणा जॉन अब्राहम ने खुद अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

आप देख सकते हैं घोषणा के साथ जॉन अब्राहम ने बताया है कि उनकी इस फिल्म का पहला ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है। जी दरअसल जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस मोशन पोस्टर में वह शर्टलेस होकर दो लोगों को अपने हाथों में उठाए नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस दौरान जॉन ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है और उनके पीछे लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। इसी के साथ पीछे अशोक चिन्ह भी दिख रहा है। इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन अब्राहम ने कैप्शन में लिखा है- ‘सत्यमेव जयते 2’, 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एक बार फिर से सिनेमाघरों में एक्शन और मनोरंजन देखने को मिलेगा। ‘सत्यमेव जयते 2’ का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होगा।'

अब जॉन अब्राहम की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस बड़े उत्साह में आ गए हैं और जश्न मना रहे हैं। आपको बता दें कि ‘सत्यमेव जयते 2’ की कहानी अन्याय और पावर के गलत इस्तेमाल को दिखाने वाली है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा दिव्या खोसला कुमार, राजीव पिल्लई, साहिल वैध और अनूप सोनी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक कई नेताओं ने अमित शाह को दी जन्मदिन पर बधाई

222 क्विंटल पुष्पों से सजाया गया दरबार साहिब, गुरु रामदास जी का 487वां प्रकाश पर्व आज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले राहुल गांधी- ‘जनता के साथ चल रहा घिनौना मजाक’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -