'अटैक' के सेट पर घायल हुए जॉन अब्राहम, शेयर किया वीडियो
'अटैक' के सेट पर घायल हुए जॉन अब्राहम, शेयर किया वीडियो
Share:

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी नयी फिल्म के शूट में व्यस्त हैं। जी दरअसल वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म अटैक में दिखाई देने वाले हैं। इन दिनों वह इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वैसे हाल ही में सामने आई खबर के मुताबिक इस फिल्म का एक सीन फिल्माते समय एक्टर घायल हो गए हैं। इस बारे में जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने दी है। उन्होंने जानकारी देने के लिए अपने इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। जी दरअसल इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जिस तरह ये शुरू हुआ और जिस तरह से आगे जा रहा है। काफी मजा आ रहा है। हर हिस्से में मस्ती है।' आप देख सकते हैं इस वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट बताता है कि 'ये लाल रंग असल में एक ब्लड है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

वैसे आपको हम यह भी बता दें कि इससे पहले भी जॉन ने फिल्म अटैक के सेट से बाइक चलाते हुए वीडियो शेयर किया था। उस दौरान जॉन का लुक बड़ा जबरदस्त था। बीते दिनों ही जॉन अब्राहम ने फिल्म 'अटैक' से जुड़ी एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह बाइक पर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। उस दौरान क्रू मेंबर्स उनके आसपास मौजूद नजर आ रहे थे।

जॉन अब्राहम फिल्म 'अटैक' को लेकर बड़े उत्साहित हैं यह बात उनकी पोस्ट से पता चल रहीं हैं जो वह आए दिन शेयर कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक लक्ष्य राज आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'अटैक' में जॉन अब्राहम के साथ रकुलप्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। इसी के साथ जॉन अब्राहम 'सत्यमेव जयते 2', 'मुंबई सागा', 'पठान' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

किरण रिजिजू समेत इन राज्यों के मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी में आजमाएं हाथ

वैलेंटाइन्स डे पर हिना खान ने की सगाई!, फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

इस राज्य में शिक्षकों के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -