रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अचानक जेलेंस्की से मिलने पहुंचे जो बाइडेन
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अचानक जेलेंस्की से मिलने पहुंचे जो बाइडेन
Share:

वाशिंगटन: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को एक साल पूरा होने वाला है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक कीव पहुंच गए। उनके इस प्रकार अचानक यूक्रेन पहुंचने पर हर कोई दंग रह गया, क्योंकि इस बात की जानकारी काफी कम लोगों को थी। यह बात बाहर नहीं आई थी। यूक्रेन पर रूस के महले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का यह पहला यूक्रेन दौरा है।

दरअसल, बाइडेन पोलैंड के राष्ट्रपति एंद्रेज दुदा से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह अचानक यूक्रेन चले गए। यूक्रेन में सिर्फ अनुमान ही लगाया जा रहा था कि कोई बड़ी शख्सियत आ सकती है। बता दें कि, 24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था।  जो बाइडन यूक्रेन के बाद म्यूनिख जाएंगे। वह सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। लेकिन, बाइडन अचानक कीव पहुंच गए। उनके पहुंचने के बाद यहां हवाई हमले के सायरन बजने लगे। बाइडन के इस फैसले से पूरे विश्व के जानकार हैरान रह गए हैं। 

बता दें कि, यूक्रेन पर हमले के बाद से ही अमेरिका उसके साथ खड़ा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अमेरिका ने रूस को गलत ठहराने का प्रयास किया है। इसके साथ ही रूस को अलग-थलग करने के लिए प्रतिबंध तक लगाए। अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार और सैन्य उपकरणों के अलावा आर्थिक मदद भी मुहैया करवाई। रूस और अमेरिका के बीच शत्रुता किसी से छिपी नहीं है। इसलिए अमेरिका मजबूती से यूक्रेन के साथ खड़ा रहा है। हालांकि बीच में जेलेंस्की ने अमेरिका से मदद कम होने की बात कहकर निराशा जाहिर की थी। जो बाइडन का यह दौरा जेलेंस्की और यूक्रेनियों के लिए एक आश्वासन देने की तरह है कि अमेरिका इस युद्ध में यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा। 

कांटेक्ट लेंस पहनने वाले हो जाएं सावधान! रातभर में इस शख्स की आँख खा गए परजीवी

किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा WTC का फाइनल ? ICC ने जताया ये अनुमान

आज दुनियाभर में मनाया जा रहा विश्व सामाजिक न्याय दिवस, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -