जोधपुर की हेमलता जैन ने बनाया विश्व कीर्तिमान, 148 दिनों तक रखा उपवास
जोधपुर की हेमलता जैन ने बनाया विश्व कीर्तिमान, 148 दिनों तक रखा उपवास
Share:

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के अंतर्गत आने वाले फलोदी शहर की रहने वाली हेमलता जैन ने 148 दिन उपवास रखकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। हेमलता के इस रिकॉर्ड की जानकारी फैलने के बाद फलोदी क्षेत्र में जश्न का माहौल है। वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के बाद फलोदी पहुंचते ही हेमलता का शहर के लोगों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। 

इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए उनकी शोभायात्रा भी निकाली गई। ये शोभायात्रा शहर के त्रिपोलिया बाजार, भैया नदी, स्टेशन रोड सहित कई प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे के साथ जैन धर्मशाला पहुंची। आपको बता दें कि तपस्यार्थी हेमलता फलोदी के गोलेच्छा परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जिसने अपने ससुराल नोखा में धार्मिक तपस्या (जैन परंपरा) का पालन कर 148 दिनों तक उपवास रखा और विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर देश का नाम रोशन किया है। 

प्रेस वालों से बातचीत के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि उनका लक्ष्य विश्व रिकॉर्ड बनाना बिलकुल भी नहीं था। ये तो गुरू महाराज की कृपा से अपने आप ही बन गया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उपवास रखने के पीछे धर्म के रास्ते पर चलते हुए मानव सेवा की भावना थी। वहीं उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जोधपुर में जश्न का माहौल है।

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : आयुष्मान-विक्की को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, जानिए पूरी लिस्ट

असम NRC: 40 लाख लोगों में से कितने जाएंगे बांग्लादेश, फैसले में 22 दिन शेष !

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार किया AAP विधायक एचएस फुलका का इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -