'जीतेगा मध्यप्रदेश, जीतेगी कांग्रेस', जनसभा को संबोधित कर बोले कमलनाथ
'जीतेगा मध्यप्रदेश, जीतेगी कांग्रेस', जनसभा को संबोधित कर बोले कमलनाथ
Share:

अलीराजपुर: मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं और इसी के चलते चुनाव प्रचार तेजी से किया जा रहा है। जी दरअसल इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने-अपने प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिए लगातार दौरे कर जनसभाएं कर रहे हैं। अब इन सभी के बीच आज मप्र कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जोबट पहुंचे है और यहाँ वह जनसभा को संबोधित करते दिखे।

जी दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जोबट विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चितु मावई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके निवास पहुंचे। वहीं इसके बाद उन्होंने जोबट विधानसभा के भाभरा पहुँचकर पूर्व कांग्रेस विधायक स्व। कलावती भूरिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी बीच जनसभा में शामिल होकर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल के समर्थन में संबोधन दिया। उन्होंने कहा "जीतेगा मध्यप्रदेश, जीतेगी कांग्रेस"।

आप सभी को बता दें कि मध्यप्रदेश उपचुनाव को जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस जोरों से प्रचार-प्रसार कर रही है। जी दरअसल प्रदेश में एक लोकसभा खंडवा और तीन विधानसभा रैगांव, जोबट, पृथ्वीपुर सीट पर उपचुनाव होना है, तय कार्यक्रम के मुताबिक 30 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं उसके बाद 2 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। ऐसे में लगातार बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां दम लगा रही हैं।

MP में शूटिंग से पहले जिला प्रशासन को दिखानी होगी स्क्रिप्ट: नरोत्तम मिश्रा

लड़की के गले में अटका हॉट डॉग, हुई मौत!

भोपाल: आश्रम 3 के सेट पर बजरंग दल का हंगामा, प्रकाश झा के मुंह पर फेकी स्याही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -