रात होते ही बन जाता है जेएनयू परिसर नशे का अड्डा
रात होते ही बन जाता है जेएनयू परिसर नशे का अड्डा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी परिसर रात होते ही नशे का अड्डा बन जाता है। कभी इस कोने में तो कभी उस कोने में किसी छात्र को गांजा पीते हुये देखा जा सकता है तो किसी को शराब के नशे में झूमते हुये तो किसी को सिगरेट या बीड़ी का धुंआ उड़ाते हुये। जेएनयू का यह मामला सामने आया है, सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त की जानकारी में।  बताया गया है कि विवि के अधिकांश छात्र नशे की गिरफ्त में है, इनमें छात्राओं का भी आंकड़ा कम नहीं है।

गौरतलब है कि जेएनयू देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है। पिछले कुछ दिनों से यहां होने वाले कारनामों से यह विश्वविद्यालय सूर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में एक बार फिर यह फिर सूर्खियों में आ गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के आरटीआई कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद ने सूचना के अधिकार नियम के तहत यह जानकारी प्राप्त करना चाही थी कि जेएनयू में अभी तक कितने विद्यार्थियों को नशा करते हुये पकड़ा गया है। बताया गया है कि पहले तो विवि प्रशासन ने जवाब गोलमोल देना चाहा था, परंतु बाद में जब दबाब आया तो फिर विवि प्रशासन को भी हर बात का खुलासा करना पड़ गया।

छात्राएं भी पीछे नहीं है-

विश्वविद्यालय प्रशासन ने जो जानकारी दी है उसमें छात्राएं भी नशा करने से पीछे नहीं बताई गई है। छात्रों के साथ ही कई छात्राओं को भी नशा करते हुये पकड़ा गया है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत यह जानकारी 2010 से लेकर 2016 तक के बीच की दी गई है।

होस्टल के विद्यार्थी है ये-

बताया गया है कि जिन विद्यार्थियों को विश्व विद्यालय प्रशासन ने नशा करते हुये पकड़ा है, वे अधिकांश होस्टल में रहने वाले है। पकड़े गये विद्यार्थियों से मात्र दो से तीन हजार जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया जाता है। हालांकि कुछ एक विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा से भी वंचित किया गया है, परंतु नशेबाज विद्यार्थियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने में विश्वविद्यालय प्रशासन नाकाम रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -