गोल्ड मैडल हांसिल नहीं कर सके जीतू, रजत से ही करना पड़ा संतोष
गोल्ड मैडल हांसिल नहीं कर सके जीतू, रजत से ही करना पड़ा संतोष
Share:

नई दिल्ली : भारत के निशानेबाज जीतू राय को ISSF निशानेबाजी विश्व कप में शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक से चूक गए। ISSF निशानेबाजी विश्व कप में जीतू को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। उन्होंने तीन बार के ओलम्पिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया के जोंगोह जिन को हराकर रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया।

जीतू ने फाइनल में 199.5 का स्कोर कर रजत पदक हासिल किया। ब्राजील के फेलीपे अलमेडा वु ने कुल स्कोर 200 के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। जोंगोह 178.8 का स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम कर पाए। यह राय का विश्व कप में छठा और इस साल दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने बैंकॉक में इस साल का पहला पदक हासिल किया था।

इससे पहले जीतू 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जाने से चूक गए थे। वहीं, महिलाओं में 25 मीटर स्पर्धा में हिना सिद्धू ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। हिना ने 582 का स्कोर कर पांचवां स्थान हासिल किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -