ज्ञानवापी केस: हिन्दुओं में पड़ी फूट, हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन पर ही लगे संगीन आरोप
ज्ञानवापी केस: हिन्दुओं में पड़ी फूट, हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन पर ही लगे संगीन आरोप
Share:

लखनऊ: वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी मामले में हिन्दू पक्ष में फूट पड़ती नज़र आ रही है। मामले के पांच वादियों में से एक राखी सिंह के चाचा और विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विशेन ने हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन पर मुस्लिम पक्ष को फायदा पहुंचाने का बड़ा इल्जाम लगा दिया है। मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए विशेन ने अधिवक्ता विष्णु जैन पर केस ख़त्म करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जैन स्टेट कौंसिल के मेंबर हैं। वह एक सरकारी वकील होने के बाद भी सरकार के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिवक्ता विष्णु जैन इंडियन इस्लामिक कल्चर सेंटर के अधिकृत सदस्य हैं। सेंटर के कहने पर विष्णु जैन की तरफ से इस मामले में वकालतनामा दाखिल किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम पक्ष, वकील विष्णु जैन को आधार बनाकर मुकदमा खत्म करवा सकता है। केस ख़त्म न हो, इसलिए जिला जज की कोर्ट में आज प्रार्थना पत्र दिया है। विशेन ने यह भी आरोप लगाया कि मुक़दमे को समाप्त करने के लिए साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर की संरक्षक, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं।

विसेन ने आगे कहा कि 'मैं उस व्यक्ति का नाम तो नहीं खोलूंगा, मगर उनका मेंबरशिप नंबर-1289 है। उस व्यक्ति ने पूरी तरह से विष्णु शंकर जैन को अपनी कठपुतली बना रखा है।' विशेन ने आरोप लगाया कि इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर ने ज्ञानवापी मामले को हाईजैक कर लिया है। 

मेराज अहमद ने अनोखे तरीके से मनाई बकरीद, दुनिया के सामने पेश किया अद्भुत उदाहरण

दिल्ली: जनकपुरी की बहुमंजिला ईमारत में भड़की भीषण आग, दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और ट्रैक्‍टर में भिड़ंत, चपेट में आईं 6 छात्राएं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -