मांझी का हुआ भाजपा से मोहभंग, अलगाव के संकेत
मांझी का हुआ भाजपा से मोहभंग, अलगाव के संकेत
Share:

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक और अध्यक्ष जीतन राम मांझी का लगता है भाजपा से मोह भंग हो गया है। हाल ही में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल ने पार्टी के एनडीए गठबंधन से अलग होने के संकेत दिए हैं। उनका कहना था कि यदि सभी की सहमति होगी तो भारतीय जनता पार्टी से हम अलग हो सकते हैं। एनडीए में रहने से अल्पसंख्यकों की उपेक्षा सहन करना होगी।

इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन होने के कारण चुनाव में उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ अल्पसंख्यक वोट हासिल नहीं हुए हैं। इस मामले में सभी की सहमति की आवश्यकता दर्शाई गई है। भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़े जाने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमानों के विकास के बगैर देश की प्रगति के बारे में विचार नहीं किया जा सकता है।

दरअसल कुछ समय पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए बयान को गलत बताया। विधानसभा चुनाव में मिली हार केबाद प्रदेश अध्यक्ष शकुनी ने राजनीति से सन्यास ले लिया था। पार्टी ने वृषिण पटेल को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -