'हम' के अध्यक्ष बने मांझी, विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
'हम' के अध्यक्ष बने मांझी, विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
Share:

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को मंगलवार को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद मांझी ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया, "पार्टी की पटना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्म्ति से मांझी को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा सचिवालय जाकर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।" मांझी बिहार के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और बिहार में सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के साथ थे।

पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जवाबदेही लेते हुए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद मांझी पिछले वर्ष 20 मई को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। मांझी पर खराब प्रदर्शन का आरोप लगाते हुए पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा, परंतु मांझी ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।

इसके पूर्व पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में मांझी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। मांझी ने इस वर्ष मई महीने में 'हम' पार्टी का गठन किया। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में हम ने भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -