उग्र हो रहा था जाट आरक्षण आंदोलन, जींद जेल में पुलिस देख रही थी महिलाओं का नाच!
उग्र हो रहा था जाट आरक्षण आंदोलन, जींद जेल में पुलिस देख रही थी महिलाओं का नाच!
Share:

चंडीगढ़। हरियाणा में यूं तो जाटों का आंदोलन पुलिस और प्रशासन की नाक में दम कर देता है लेकिन इस बार जींद के पुलिस अधिकारियों और जेल के वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ पैर एक वीडियो के सामने आने के बाद फूल गए हैं अब इन अधिकारियों को कार्रवारई का संकट गहरा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जब जाट आरक्षण आंदोलनकारी उग्र थे और होली का उत्सव राज्य में मनाया जा रहा था उसी दरमियान होली को लेकर कथित तौर पर जींद जेल में महिला डांसर्स का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस आयोजन में जमकर नोट बरसे। हालात ये थे कि स्टेज ही नोट्स से पट गया। हालांकि अधिकारियों और कर्मचारियों के इस तरह के कार्यक्रम करने की जानकारी किसी को नहीं हुई। मगर जब एक कैदी ने वीडियो वायरल किया तो मामले की जानकारी सामने आई। हालांकि एसपी और डीसी व्यवस्था संभालने के लिए फील्ड में थे।

मगर इसी बीच जेल में अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिला डांसर्स को बुलाया और कार्यक्रम करवा दिया। इस मामले में जेल अधिक्षक से भी सवाल किए जा रहे हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक पुलिसकर्मी स्टेज पर महिला डांसर के साथ ही नृत्य का आनंद लेते हुए नज़र आ रहा है।

हरियाणा के 13 साल के अवनीत ने बनाई सोलर पावर से चलने वाली मोटरसाइकिल

अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने वाला आरोपी पंजाब में गिरफ्तार

रोहतक कोर्ट के बाहर फायरिंग से एक की मौत

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -