अब ऐसा दिखने लगा पायरेट्स ऑफ़ केरेबियन का यह हीरो
अब ऐसा दिखने लगा पायरेट्स ऑफ़ केरेबियन का यह हीरो
Share:

अपने लंबे बालों और मूछों के लिए फेमर हॉलीवुड हीरो एकदम बदल गए हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वह काफी बीमार लग रहे हैं। एक समस लड़कियों के दिल पर राज करने वाले इस हीरो का हाल काफी खराब हो गया है। वह अब काफी दुबले हो गए हैं और उनका लुक भी काफी बदल गया है। समुद्री डाकुओं और खजाने पर आधारित फिल्म पायरेट्स आॅफ केरेबियन का यह हीरो अब पहचान में भी नहीं आ रहा है। 

खबरों के अनुसार, 55 साल के इस अमेरिकी स्टार की तबियत काफी समय से खराब चल रही है। हालांकि अब वह ठीक हैं और वापस स्क्रीन पर लौट  आए हैं, लेकिन उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है। उनकी जो तस्वीरें अभी सामने आई हैं, वह बीते हफ्ते की हैं। उन्होंने यह तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ सेंट पीटर्सबर्ग में एक होटल में खिंचवाईं। उनकी यह तस्वीरें उनके एक प्रशंसक ने पोस्ट की हैं। 

इस प्रशंसक ने लिखा, मेरा हीरो अब बीमार दिखता है। बता दें कि डेप इस समय अपने बैंड, द हॉलीवुड पिशाच का प्रमोशन कर रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर बीमार, दुबले जैसे कमेंट आ रहे हैं और लोग उनके स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं। उनके कई फैंस ने इन तस्वीरों पर कमेंट में ईश्वर से उनके स्वास्थ्य की कामना की है। किसी ने लिखा कि अपने लंबे बालों के लिए जाना जाने वाला यह हीरो अब कैसा हो गया है, तो एक फैंस ने कहा कि डेप तुम जल्दी ठीक हो जाओ, हम दुआ करते हैं। 

सुबह-सुबह फ़ोन चलाने से बचती है हॉलीवुड मॉडल बेला हदीद

इस फिल्म ने बदल दी अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन की ज़िंदगी

तो क्या अमेरिका की अगली राष्ट्रपति होंगी किम कर्दशियन वेस्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -