महिला ने 22 हजार में खरीदा लड़का, CISF ने किया गिरफ्तार
महिला ने 22 हजार में खरीदा लड़का, CISF ने किया गिरफ्तार
Share:

रांची: झारखंड में मानव तस्करी की घटना सामने आई है। बृहस्पतिवार को रांची हवाईअड्डे पर तहकीकात के चलते CISF के सैनिकों ने एक महिला को नवजात शिशु के साथ पकड़ा। जब वह बच्चे का नाम नहीं बता पाई तो सैनकों को शंका हुई। टिकट चेक किया तो उसमें बच्चे का जिक्र भी नहीं था। तत्पश्चात, अपराधी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक, अरेस्ट महिला का नाम निखत परवीन (36) है। उसने नवजात शिशु को सोनाहातू की रतनी देवी से 22 हजार रुपये में खरीदा था। परवीन ने कहा कि उसे बगोदर की एक औरत से रतनी को जुड़वां बच्चे होने की खबर प्राप्त हुई थी। अपराधी परवीन का पति जावेद शेख मुंबई के ठाकुरपाड़ा में रहता है। पुलिस ने परवीन को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उससे जब्त बच्चे को पुलिस ने चाइल्ड शेल्टर होम भेजा है। परवीन 11 जनवरी को मुंबई से विमान से 11 जनवरी को अकेली रांची पहुंची थी, मगर 13 जनवरी को तीन दिन के दूध पीते बच्चे को साथ लेकर वापस विमान से मुंबई जाने हवाईअड्डे पहुंची थी।

वही महिला परवीन को कोई लड़का नहीं है, उसकी दो बेटियां हैं। उसका हस्बैंड एक होटल में कर्मचारी है। पुलिस उसके किसी बच्चा चोर गैंग से जुड़े होने की भी जाँच कर रही है। अब महिला के पते का सत्यापन करने के लिए पुलिस की टीम को मुंबई भेजा जाएगा। वही इसके अतिरिक्त बच्चा बेचने वाली महिला के भी बयान लिए जाएंगे कि आखिर उसने क्यों अपने बेटे को बेचा? क्या उसने निर्धनता की वजह से यह कदम उठाया? या किसी अन्य वजह से उसने बच्चे को बेचा? वही पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

असम के गोलपाड़ा में संदिग्ध एटीएम लुटेरे पर पुलिस ने की फायरिंग

बैटरी मामले में सामने आया कान्ये वेस्ट का नाम, जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़: कांकेर में हुए IED ब्लास्ट में एक SSB जवान घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -