रस्सी से बांधकर युवती को अलवर से झारखंड ले जाया गया
रस्सी से बांधकर युवती को अलवर से झारखंड ले जाया गया
Share:

रांची : झारखंड पुलिस द्वारा एक युवती के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। दहेज के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस राजस्थान के अलवर पहुंची थी। अलवर के बैंक कॉलोनी में रहने वाली अपर्णा उर्फ पारु को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया और अलवर के एक अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई।

राजस्थान से झारखंड लाने के लिए पुलिस ने युवती को रस्सियों से बांधा। हैरानी की बात यह है कि यह सब बिना किसी महिला पुलिस के किया जा रहा था। अपर्णा को एक पुरुष कर्मी रस्सियों से बांध रहा था। इसके बाद उसने रस्सी को महिला पुलिस कर्मी के हाथों में दे दी।

अलवर रेलवे स्टेशन के बाहर ये पूरा ड्रामा चला। रस्सी से बांधकर युवती को रेलवे पुलिस थाने ले जाया गया। कुछ देर ट्रेन का इंतजार करने के बाद पुलिस युवती को रस्सी से बांधकर ही लेकर रवाना हो गई। बता दें कि गिरफ्तार युवती की भाभी ने उसके खिलाफ दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया था, इसी मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई। लेकिन, इस तरह रस्सियों से बांधकर ले जाना मानव अधिकारों का सीधे तौर पर उल्लंघन है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -