झारखंड में कुख्यात नक्सली श्याम मुर्मू गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित
झारखंड में कुख्यात नक्सली श्याम मुर्मू गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित
Share:

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली है. खुखरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरलाडीह के पंदनियाटांड़ जंगल से नुनुचंद महतो के दस्ते का सक्रिय सदस्य सह हार्डकोर नक्सली श्याम मुर्मू उर्फ श्याम मांझी उर्फ श्याम मरांडी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली की पुलिस को काफी समय से तलाश थी, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि पुलिस और नक्सलियों के साथ हुए एनकाउंटर में 2017 में अजय महतो व नुनुचंद महतो के साथ मिलकर पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के लिए किए गए पुलिया उड़ाने के अलावे कई कांडों में फरार चल रहा था. इससे पहले झारखंड में चाईबासा जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के एक हार्डकोर नक्सली को अरेस्ट किया. 

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर चाईबासा के बंदगांव थाना क्षेत्र के कटवा इलाके से नक्सली को अरेस्ट किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया 24 वर्षीय नक्सली ख्रिस्टोफर सांडी पूर्ति उर्फ टोपर PLFI के एरिया कमांडर अजय पूर्ति के दस्ते का एक्टिव मेंबर था, जो जिले में अनेक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है.

फ़ारूक़ अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- चीन की मदद से J&K में फिर लागू होगी 370 !

ऑटोमोबाइल लदान की हिस्सेदारी 30 फीसदी करेगा रेलवे, बनाया ये प्लान

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में आज भी नहीं हुआ बदलाव, यहाँ जानिए ताज़ा भाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -