झारखंड: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे
झारखंड: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे
Share:

रांची: झारखंड के धनबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 मजदूरों की जान चली गई, साथ ही कई गंभीर रूप से झुलस गए हैं।  जानकारी के अनुसार, सभी मृतक मजदूर हैं, जो धनबाद और गोमो स्टेशन के बीच निश्चितपुर रेल फाटक के पास पोल लगाने का कार्य कर रहे थे। पोल लगाने के दौरान ये सभी मृतक 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की जद में आ गए। घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद रेल मंडल के हावड़ा-नई दिल्ली रूट में धनबाद-गोमो स्टेशन के बीच निश्चितपुर रेल फाटक के नजदीक पोल लगाने का काम किया जा रहा था। यह कतरास रेलवे स्टेशन से मात्र 1 किमी की दूरी पर है। यहां पोल लगाने के दौरान रेलकर्मी 25000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद रेल परिचालन पर भी असर पड़ा  है। 

यह घटना दोपहर 11:30 की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है कि धनबाद-गोमो रेलखंड में झारखोर के पास दर्जनभर मजदूर पोल लगाने का कार्य कर रहे थे। तभी पोल 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। पलक झपकते ही 6 मजदूरों की जान चली गई। 

'आतंकी कसाब और साक्षी के हत्यारे साहिल में कलावा कॉमन..', फिल्मकार ने उठाए सवाल

दिल्ली: साक्षी को चाकुओं से गोदकर मारने वाला साहिल बुलन्दशहर से गिरफ्तार, पत्थर से कुचल दिया था सिर

नौ साल में मोदी सरकार ने विश्वस्तर पर बढ़ाया भारत का मान- सीएम योगी आदित्यनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -