'मोदी तूने गलत औरत से पंगा ले लिया...', दंगाई की अम्मी ने PM को दी सरेआम धमकी
'मोदी तूने गलत औरत से पंगा ले लिया...', दंगाई की अम्मी ने PM को दी सरेआम धमकी
Share:

रांची: 10 जून 2022 (शुक्रवार) को जुमे की नमाज़ को झारखंड की राजधानी राँची में हुई हिंसा में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, हिंसा के लिए भीड़ जुटाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप का नाम ‘वासेपुर गैंग’ दिया गया था। पुलिस इस ग्रुप के एडमिन की खोज कर रही है।

वासेपुर झारखंड का ही एक जगह है जो राँची के पास के धनबाद जिले में मौजूद है। इस स्थान के नाम पर जून 2012 में बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है जिसमें इस स्थान को बदमाशों का गढ़ बताने का प्रयास किया गया था। एक स्थानीय समाचार के अनुसार, राँची में हुए प्रदर्शन के चलते हिंसक भीड़ द्वारा भी गोली चलाने की खबर है। इसकी तहकीकात के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँच कर जाँच कर रही है। इस के चलते एक खंबे में लगी गोली को निकला गया जिसे परीक्षण के लिए टीम अपने साथ ले गई।

दूसरी तरफ हिंसा के चलते मारे गए मुदस्सिर की अम्मी ने पुलिस को धमकी दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “गुंडई अब नहीं चलने वाली। वो वर्दी में गुंडा बनेंगे? क्या सोच कर रखा है कि एफआइआर नहीं लिखेगा? ईंट का ईंट बजा देंगे। उन्हें FIR हर स्थिति में लिखना होगा नहीं तो हम उन्हें शांति से नहीं रहने देंगे। मेरे बाबू को कैसे मारा? वो केवल इस्लाम जिंदाबाद बोला था। क्या सरकार ने उन्हें (पुलिसवालों) को आदेश दिया था कि जो इस्लाम जिंदाबाद बोले उसे गोली मार देना ? मेरा बेटा अभी 10 वीं की परीक्षा दी थी तथा कम्प्यूटर भी पढ़ रहा था।” आगे मुदस्सिर की अम्मी ने कहा, “वहाँ लिटिल-लिटिल बच्चा था। कोई बड़ा नहीं था। उन्हें गोली मरने के लिए क्या मोदी ने बोला था? हम हर चैनल में देखना चाहते हैं ये। नहीं तो मैं आप लोगों को मोदी का दल्ला समझूँगी। आज मेरे दिल में आग लगी है। क्या मेरा बच्चा किसी की मुंडी काट रहा था? मुसलमानों पर गोलीबारी क्यों की? क्या सोच रहा है मोदी की 1 करोड़ फ़ौज खड़ी कर के मुसलमान को दबोच लेगा? वो कभी नहीं कर पाएगा। अभी तो एक बच्चा गया है। मेरे साथ 10 बच्चे सिर कटाने के लिए खड़े हैं। मुझे मुआवजा नहीं बल्कि जान के बदले जान चाहिए। जिसने मेरे बच्चे को मारा है मुझे उसकी जान चाहिए। चाहे वो पुलिस वाला हो या मंदिर में घंटा बजाने वाला। मोदी तूने गलत औरत से पंगा ले लिया।” इसी वीडियो में मुदस्सिर की अम्मी के साथ बैठी और महिलाऐं बोल रहीं, “इस्लाम जिंदाबाद था तथा इस्लाम ही जिंदाबाद रहेगा। एक मुदस्सिर शहीद हुआ है तो 100 मुदस्सिर पैदा होगा। वही जिंदाबाद करेगा। जितनी भी अन्य जातियाँ हैं, एक दिन सब समाप्त होनी हैं। इस्लाम ही रहेगा। ये सारी दुनिया इस्लाम से ही ज़िंदा है। जब तक इस्लाम है तब तक ही ये दुनिया है।”आखिर में मुदस्सिर की अम्मी ने मीडिया वालों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “मेरा एक-एक शब्द सभी टेलीविज़न चैनल में चलना चाहिए। यदि एक भी शब्द छूटा तो मैं तुम मीडिया वालों को पकड़ूँगी। मेरे लोग भी यहाँ रिकार्डिंग कर रहे हैं। बाद में ये मत बोलना कि मुझे क्यों पकड़ लिया?” वही उनका ये बयान अभी हर जगह चर्चाओं में है।

नैनीताल से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं आसपास की ये जगहें

'गाय' का मुरीद हुआ ये इस्लामी देश ! भारत से ख़रीदा 192000 किलो गोबर

सोनू निगम ने कर दिया था जुबिन नौटियाल को रिजेक्ट, आज हैं सबसे मशहूर सिंगर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -